logo

header-ad
header-ad
यूपी मे कपल ने की आत्महत्या, 5 टुकड़ों में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

यूपी मे कपल ने की आत्महत्या, 5 टुकड़ों में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रात एक बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच, सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक मरने से पहले दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा, फिर एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए। इसके बाद वे मालगाड़ी के सामने जाकर खड़े हो गए। इस दौरान गांव के लोगों ने उन्हें बार-बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। ट्रेन का लोको पायलट भी लगातार उन्हें हटने के गुहार लगाता रहा, हॉर्न बजाता रहा। मगर दोनों नहीं हटे। ट्रेन दोनों के ऊपर से गुजर गई। जहां एक युवक और युवती दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंच गई. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी है. घटना बुधवार देर रात 1 बजे मुरादाबाद-चंदौसी रेलवे लाइन के पास हुई। प्रेमी 20 साल था, जबकि प्रेमिका की 16 साल थी।

 बता दें दोनों एक ही गांव के निवासी थे, प्रेमी सुशांत और प्रेमिका आशी थाना बिलारी के सैफपुर जगन गांव के रहने वाले थे।  सुशांत मुरादाबाद में अपने बड़े भाई के साथ रहकर फैक्ट्री में नौकरी करता था. कुछ दिन पहले ही वह गांव में आया था. प्रेमिका ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी।। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave Your Comment