logo

BREAKING NEWS
सुपरपावर की साज़िश या संयोग, 2 साल में चीन-अमेरिका के वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतों से बढ़ा शक

सुपरपावर की साज़िश या संयोग, 2 साल में चीन-अमेरिका के वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतों से बढ़ा शक

दुनिया की दो बड़ी ताकतों चीन और अमेरिका को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पिछले 2 वर्षों में चीन में हथियार और ड्रोन तकनीक से जुड़े 8 वैज्ञानिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इसी दौरान अमेरिका में भी 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

चीन में 8 वैज्ञानिकों की मौत
न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 से 2025 के बीच चीन में जिन वैज्ञानिकों की मौत हुई, वे सभी किसी न किसी रणनीतिक प्रोजेक्ट से जुड़े थे। इनमें झांग जियाओक्सिन, फांग डेइंग, ली मिनयोंग, लियू डोनघाओ, झांग दाइबिंग, यान होंग और झोउ गुआनगुआन जैसे नाम शामिल हैं। इनकी मौत के कारण अलग-अलग बताए गए हैं, जैसे रोड एक्सिडेंट, अज्ञात बीमारी या अचानक मृत्यु, लेकिन किसी भी मामले में स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। यही कारण है कि इन घटनाओं को लेकर संदेह और गहरा गया है।

अमेरिका में भी बढ़ी हलचल
दूसरी ओर फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 वर्षों में अमेरिका के 10 वैज्ञानिकों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। ये सभी वैज्ञानिक परमाणु प्रोजेक्ट से जुड़े थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्हाइट हाउस ने जांच शुरू करने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

क्या शीत युद्ध जैसा माहौल बन रहा?
इन घटनाओं के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है। वैश्विक विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी और सैन्य प्रतिस्पर्धा के इस दौर में इस तरह की घटनाएं किसी नए तरह के शीत युद्ध की ओर इशारा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक दोनों देशों की सरकारों की तरफ से इन मौतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

खामोशी ने बढ़ाया शक
सबसे दिलचस्प बात यह है कि न तो चीन और न ही अमेरिका ने इन घटनाओं पर खुलकर कुछ कहा है। न ही मौतों के पीछे की वजहों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। यही चुप्पी इन मामलों को और रहस्यमयी बना रही है।

दुनिया की नजर इन घटनाओं पर
वैज्ञानिकों की ये लगातार हो रही मौतें सिर्फ दो देशों का मामला नहीं रह गई हैं, बल्कि अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है। आने वाले समय में जांच के नतीजे क्या सामने लाते हैं, यह देखना बेहद अहम होगा, क्योंकि इसका असर वैश्विक राजनीति और सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

Leave Your Comment