सावधान: UP में 3 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द, नही किया चालान का भुगतान, तो अभी करें ये काम!
उत्तर प्रदेश की सरकार अब बड़े एक्शन की तैयारी मे है, एक ऐसा अभियान जिसके तहत 3 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द किए जाएंगे, बता दें यूपी मे ट्रैफिक नियमों का पालन कुछ ही लोग करते है और चालक होने पर भुगतान भी समय पर नही करते है। लेकिन अब चालान न भरने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारियां हो चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और चालान का भुगतान न करने वालों के खिलाफ यातायात निदेशालय और परिवहन विभाग ने मिलकर ऐसी गाड़ियों और चालकों की पहचान की है, जिनके खिलाफ पांच या इससे अधिक चालान लंबित हैं और जुर्माना जमा नहीं किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 3 लाख गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और करीब 60 हजार ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बता दें हर साल प्रदेश में करीब सवा करोड़ से अधिक गाड़ियों के चालान काटे जाते हैं, जिनकी कुल राशि एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। पिछले करीब 2 साल में उत्तर प्रदेश में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं, लेकिन इसमें से केवल परसेंट की की वसूली हो पाई है। हालांकि ये अभी सटीक आंकड़ा सर्वजनिक नही है लेकिन यातायात चालान की संख्या और राशि में इजाफा हुआ है.
क्यो नही करते चालान की राशि
आपको याद दिला दें 2023 में सरकार ने 2021 तक के चालानों को माफ करने की योजना लागू की थी, जिससे हजारों लोगो को राहत मिली थी, जिसके कारण अभी भी लोगों को लगता है कि एक बार फिर भविष्य में भी ऐसी योजना आ सकती है। कई लोग चालान की राशि इसलिए जमा नहीं करते क्योंकि वे कोर्ट में अपील करके जुर्माने की राशि कम करवा लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नही होने वाला है
चालान न भरने होगी कार्रवाही
यातायात निदेशालय ने चेतावनी दी है कि अगर चालान का भुगतान 3 महीने के भीतर नहीं किया गया, तो वाहन मालिकों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसमें वाहन का ऑनलाइन लेनदेन रोकना और वाहन को ब्लैकलिस्ट करना शामिल है, जिससे वह सड़क पर नहीं चल सकेगा। इसके अलावा, बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सकते हैं। तो अगर आपने भी अपना बकाया चालान नही भरा है तो तुरंत भुगतान करें बता दें प्रदेश भर में चौराहों और प्रमुख सड़कों पर कैमरे लगाए गए हैं, जो नियम तोड़ने वालों के चालान काटते हैं।



