गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अंबानी परिवार ने अपने आलीशान निवास एंटीलिया में भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। इस दौरान शाहरुख खान और नीता अंबानी का गर्मजोशी भरा गले मिलना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
अंबानी परिवार हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिसमें रोशनी और फूलों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। गणपति पूजन के लिए विशेष पंडाल बनाया गया, जहां नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। नीता अंबानी ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जो गणपति के प्रिय रंगों में से एक है, और उनकी खूबसूरती ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
शाहरुख और नीता अंबानी का वीडियों वायरल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान, बेटा अबराम खान और सास सविता छिब्बर भी मौजूद थीं। शाहरुख का नीता अंबानी को गले लगाने का पल कैमरों में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस गर्मजोशी भरे लम्हे ने सभी का ध्यान खींचा। इसके अलावा, एक और तस्वीर में दीपिका पादुकोण को शाहरुख के बेटे अबराम के बालों को प्यार से सहलाते देखा गया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहरुख और उनका परिवार पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आया।
बॉलीवुड सितारों की चमक
इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी ने अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से सभी का ध्यान खींचा। दीपिका ने गुलाबी सूट पहना था, जबकि रणवीर ने अपने अनोखे अंदाज में हरे रंग का परिधान चुना। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नीले सूट में नजर आईं, और दोनों मां-बेटी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस उत्सव में शिरकत की। कियारा ने हरे रंग की साड़ी पहनी, जबकि सिद्धार्थ ने गहरे हरे रंग का कुर्ता-पजामा पहना। राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की रौनक बढ़ाई। पत्रलेखा ने पीले रंग की साड़ी में सुंदरता बिखेरी, जबकि राजकुमार ने कुर्ता-पजामा के साथ कोटी पहनी थी।
सलमान खान भी इस आयोजन में शामिल हुए और उनकी मौजूदगी ने उत्सव को और खास बना दिया। श्रद्धा कपूर ने सफेद रंग के परिधान में अपनी सादगी और क्लासी लुक से सभी का दिल जीता। आलिया भट्ट ने लाल साड़ी में अपनी मौजूदगी दर्ज की, जबकि नयनतारा और उनके पति ने सफेद परिधानों में समारोह में शिरकत की।
इस भव्य आयोजन में अनिल कपूर, हेमा मालिनी, अहाना देओल, जहीर खान, सागरिका घाटगे, इरा खान, जुनैद खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, नताशा दलाल, और अजय देवगन जैसे कई अन्य सितारे भी नजर आए। सभी ने पारंपरिक परिधानों में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। नीता अंबानी की बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी इस आयोजन में शामिल थीं और उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया।
अंबानी परिवार का भव्य आयोजन
अंबानी परिवार हर त्योहार को शानदार तरीके से मनाने के लिए जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के इस आयोजन में भी सजावट, खानपान, और आतिथ्य की कोई कमी नहीं थी। मुकेश अंबानी ने सफेद कुर्ता-पजामा और काले कोटी में मेहमानों का स्वागत किया। एंटीलिया की जगमगाहट और भव्य सजावट ने इस उत्सव को और यादगार बना दिया।



