logo

BREAKING NEWS
बॉलीवुड के 5 बड़े सीक्वल पर बड़ा अपडेट, 2 फिल्में इसी साल मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड के 5 बड़े सीक्वल पर बड़ा अपडेट, 2 फिल्में इसी साल मचाएंगी धमाल

तुम्बाड, 3 इडियट्स और गोलमाल जैसी फिल्मों के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई बड़ी फ्रेंचाइजी अपने अगले पार्ट के साथ लौटने की तैयारी में हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। खास बात यह है कि इनमें कई बड़े सितारों की नई एंट्री भी देखने को मिल सकती है।

‘तुम्बाड 2’ पर तेजी से काम

तुम्बाड 2 को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सोहम शाह की इस हॉरर फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट अब बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट के कैमियो की भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार छोटा जरूर होगा लेकिन कहानी में अहम मोड़ लाएगा। फिल्म को 3 दिसंबर 2027 को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

‘3 इडियट्स 2’ में नया ट्विस्ट

3 इडियट्स 2 को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं लेकिन अब आमिर खान ने फिल्म को लगभग कन्फर्म कर दिया है। राजकुमार हिरानी एक बार फिर निर्देशन संभालेंगे जबकि अभिजात जोशी कहानी लिख रहे हैं। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा है कि विकी कौशल को “चौथे इडियट” के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है, जिससे कहानी में नया इमोशनल एंगल जुड़ सकता है।

‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के करीब

वेलकम टू द जंगल लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी बताई जा रही है। मेकर्स इसे 26 जून को रिलीज करने की तैयारी में हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में फिल्म का बड़ा गाना शूट होना था लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कुछ शूटिंग शेड्यूल प्रभावित हुए हैं।

‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ पर नजर

गोलमाल 5 का हाल ही में बड़ा ऐलान हुआ है। अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू फिर साथ नजर आएंगे। इस बार अक्षय कुमार की एंट्री की भी चर्चा है। वहीं दृश्यम 3 को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना अब इस पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

फैंस को बड़े धमाके का इंतजार

इन सभी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। कई फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब उनके अगले पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें जुड़ गई हैं। खासकर कॉमेडी, थ्रिलर और हॉरर फिल्मों के सीक्वल को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले महीनों में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े सीक्वल धमाका करते नजर आ सकते हैं।

Leave Your Comment