logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

अहमदाबाद में 12 जून को विमान क्रैश हुआ था। हादसे में 242 लोगो मे से 241 ने जान गवाई। घटना के एक दिन बाद मेडिकल हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ। माना जा रहा है कि जल्द ही हादसे की वजहों का पता लगा लिया जाएगा।

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन (Boeing 787-8 Dreamliner Plane) दोपहर करीब 1:40 बजे रिहायशी इलाके के पास क्रैश हो गया। इसमें सवार सिर्फ एक यात्री जान बच सकी बाकी सभी की जान चली गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी लंदन गैटविक जा रही इस फ्लाइट में सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है। विमानों में दो ब्लैक बॉक्स होते हैं। इनमें से एक में कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच होने वाली बातचीत रेकॉर्ड होती है तो दूसरे में फ्लाइट के दौरान का डेटा। इन्हें रिकवर करने से पता चल सकता है कि हादसे के ठीक पहले ऐसी क्या स्थिति बनी कि अब तक कभी क्रैश ना होने वाला बोइंग का ड्रीमलाइनर जहाज उड़ान भरते ही नीचे आ गिरा। ब्लैक बॉक्स इस तरह बनाए जाते हैं कि ये बेहद गर्म तापमान और प्रेशर को भी झेल सकते हैं।

क्या होता है CVR

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, जिसे संक्षेप में CVR कहा जाता है, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस (Audio recording device) होता है। यह विमान के कॉकपिट में मौजूद पायलटों, को-पायलट, क्रू सदस्यों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा इंजन की आवाजें, चेतावनी सिग्नल, अलार्म आदि भी इसमें दर्ज होते हैं। यह रिकॉर्डिंग आमतौर पर 2 घंटे तक की होती है।

क्या होता है FDR

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) वह डिवाइस है जो विमान की उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारी को रिकॉर्ड करता है। इसमें सैकड़ों मापदंड शामिल होते हैं, जैसे विमान की ऊंचाई और गति, एयरस्पीड और वर्टिकल स्पीड, इंजन का तापमान और दबाव, दिशा, संतुलन और नियंत्रण प्रणाली की स्थिति।

Leave Your Comment