logo

header-ad
header-ad
भाजपा विधायक मोहन बिष्ट बने डिप्टी स्पीकर, प्रवेश वर्मा ने दी बधाई, बोले- वे 7 बार चुनाव लड़े, 6 बार जीते

भाजपा विधायक मोहन बिष्ट बने डिप्टी स्पीकर, प्रवेश वर्मा ने दी बधाई, बोले- वे 7 बार चुनाव लड़े, 6 बार जीते

भाजपा के 6 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप मे चुन लिए गया है। CM रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसका समर्थन किया। जबकि अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किये गए दूसरे प्रस्ताव का गजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया। बिष्ट मुस्तफाबाद से विधायक हैं।

बता दें मोहन सिंह बिष्ट 6 बार के विधायक हैं. मोहन सिंह बिष्ट (67) ने हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मे मुस्तफाबाद से शानदार जीत हासिल की हैं। उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को हराया था। मुस्तफाबाद से पहले बिष्ट ने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2020 में फिर से यह सीट (करावल नगर) जीती थी। पांच फरवरी के चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है।

मेरी पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया- बिष्ट

दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "मेरी पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री, विधायकों और सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं... मेरा मानना ​​है कि सदन में व्यवधान डालकर उन्होंने(विपक्ष) सही काम नहीं किया... विधानसभा नियम-कायदों के हिसाब से चलती है... PAC का गठन होगा, 3 महीने बाद इसकी रिपोर्ट आएगी जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा..."

प्रवेश शर्मा ने दी बधाई

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के उपसभापति चुने जाने पर कहा, "हमारे सदस्य मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के बहुत वरिष्ट सदस्य हैं। वे 7 बार चुनाव लड़े जिनमें 6 बार जीते हैं। यह हमारी पार्टी ने अच्छा फैसला किया है और सभी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से चुना है। मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"

Leave Your Comment