देशभर में कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को भारत बंद रहेगा। 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले है। जिसके चलते बैंक, बीमा, डाक, हाईवे, निर्माण, कोयला खनन, और कई राज्यों में सरकारी परिवहन जैसी अहम सेवाएं कल प्रभावित हो सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के विरोध में की जा रही है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों ने हड़ताल बुलाई है। इस बंद का साफ मकसद केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध करना है, जिन्हें किसान-विरोधी यूनियनें मजदूर-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक मानती हैं।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा की हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के भाग लेने की उम्मीद है। किसान और ग्रामीण कर्मचारी भी देश भर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। हड़ताल के कारण बैंक, बीमा, डाक, हाईवे, निर्माण, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और अन्य जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा कि इससे पूरे देश की सामान्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।
कौन-कौन होगा हड़ताल मे शामिल?
आपको बता दें की इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी भाग ले सकते है, इसमें बैंक, बीमा, डाक, हाईवे, निर्माण, कोयला खनन, राज्य परिवहन, जैसे कई सेक्टरों के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा, किसान-ग्रामीण मजदूर भी इस विरोध में भाग ले सकते है। ये हड़ताल देशभर में होगी। रेलवे और टूरिज्म जैसे कुछ जरूरी सेक्टरों को इस हड़ताल से बाहर रखा गया है।
किन-किन सेवाओं पर असर पड़ेगा?
हड़ताल के चलते बैंक और बीमा जैसी देश की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, आपको बता दे जैसे बैंक और बीमा कार्यालयों में कामकाज, डाक सेवाओं में देरी, कोयला खनन और इस्पात उद्योग में उत्पादन ठप रह सकती है राज्य परिवहन और फैक्ट्रियों में संचालन प्रभावित रहेगा, निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर काम धीमा चलेगा



