logo

header-ad
header-ad
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ जाने से पहले जरूर जाने ये बातें

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ जाने से पहले जरूर जाने ये बातें

महाकुंभ का आज 30वां दिन है। कल 12 फरवरी 2025 बुधवार को माघी पूर्णिमा पड़ रही है हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान, विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में करना शुभ माना जाता है।

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में रोजाना लाखों की तादाद मे श्रद्धालु स्नान करने आ रहे है। महाकुंभ संगम तट पर एक बार फिर सड़क, गलिया, दुकानों मे भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। शहर में जाम जैसे हालात भी हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत और DIG अजय पाल शर्मा सड़क पर उतर गए हैं। 13 जनवरी से अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुबह से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।

कल, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा है इस खास मौके पर कुंभ मे लाखों श्रद्धालुओं का अनुमान लगाया गया है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 12 फरवरी 2025 को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। माघी पूर्णिमा संगम मे स्नान का पहला मुहूर्त प्रातः  5:19 बजे से 6:10 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त प्रातः 7:00 बजे से 8:25 बजे तक है। वहीं, तीसरा मुहूर्त प्रातः  8:25 बजे से प्रातः  9:49 बजे तक है। इन मुहूर्त में स्नान करना काफी फलदाई माना जाएगा। इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति, पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है, इस दिन गरीबों को भोजन कराने से विशेष लाभ मिलता है।

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य करना और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस तिथि पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से जीवन में समृद्धि, सुख, और शांति की प्राप्ति होती है। आपको बता दें मौनी अमावस्या मकर संक्रांति, और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख अवसर पर करोड़ो श्रद्धालु स्नान कर चुके है।

महाकुंभ मे अब तक कितने स्नान हुए

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को हो चुका है दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के खास मौके पर हुआ था। तीसरा शाही स्नान मौनी 29 जनवरी 2025 बुधवार को किया गया. चौथा शाही स्नान 3 फरवरी, 2025 बसंत पंचमी के मौके हुआ, और पांचवां शाही स्नान जो कल 12 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा बुधवार के दिन पड़ रहा है. अब छठा और सबसे अंतिम शाही स्नान 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के मौके पर किया जाएगा।

Leave Your Comment