logo

header-ad
header-ad
बारिश मे डूबा बेंगलुरु, गाड़ियां डूबीं, घरों में भरा पानी, जानें यूपी का हाल

बारिश मे डूबा बेंगलुरु, गाड़ियां डूबीं, घरों में भरा पानी, जानें यूपी का हाल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर में भारी बारिश देखने को मिली. बारिश होने से सड़कों गलियो और घरों में पानी भर गया। कई इलाकों में गाड़ियां डूब गईं और कई इलाकों में बुलडोजर से लोगों को रेस्क्यू किया करना पड़ा।

महादेवपुरा इलाके में बारिश के कारण दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शशिकला के रूप में हुई है। यह घटना आज सुबह महादेवपुरा के चन्नासंद्रा में घटी। महादेवपुरा पुलिस प्रसाशन ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज किया।

बारिश होने से सड़कों गलियो और घरों में पानी भर गया। कई इलाकों में गाड़ियां डूब गईं, शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गई है। जलभराव की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें लोगों को घुटनों तक पानी में चलते हुए देखा जा सकता है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और वाहन आधे डूबे हुए नजर आ रहे हैं। बारिश और जलभराव का असर सार्वजनिक सेवाओं पर भी पड़ा है। इसके कारण आम नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज और कल भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर इस हफ्ते के आखिर तक जारी रह सकता है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

20 मई को कैसा रहेगा मौसम

असम,मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, मध्य प्रदेश, पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है।

21 मई को कैसा रहेगा मौसम

कर्नाटक मेघालय, बिहार, सिक्किम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा, असम में तेज बारिश हो सकती है। झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, और उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है।

उत्तर प्रदेश

यूपी में आज भी भीषण गर्मी और तेज तपन झेलना पड़ा पड़ेगी। मौसम विभाग ने सोमवार-मंगलवार को प्रदेश के लगभग 18 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।

Leave Your Comment