रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के एमडी और चेयरमैन मुकेश अंबानी के ज्येष्ठ पुत्र आकाश अंबानी बुधवार रात श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंदिर के शिखर को नमन किया। गर्भगृह में विधि-विधान से 10 मिनट तक विशेष पूजा क और एक करोड़ का चेक मंदिर प्रशासन को दानस्वरूप प्रदान किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, एसडीएम शंभु शरण समेत अन्य पुजारी मौजूद रहे।
बता दें आकाश अंबानी देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पुजारियों ने षोडशोपचार पूजन कराया। विधि-विधान से पूजन कर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद बाबा के शिखर को नमन किया। पूजा करने के बाद आकाश अंबानी ने अर्चक को बंद लिफाफे में चढ़ावा और दक्षिणा भी दी।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद आकाश अंबानी दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां अर्चकों ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया। इसके बाद वह आरती में शामिल हुए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसाद, मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। उन्हें परिवार के सभी सदस्यों के साथ आने के लिए आमंत्रित किया। गंगा आरती के बाद उन्होंने क्रूज की सवारी भी की।
आकाश अंबानी ने कहा- बाबा का धाम बहोत ही अद्भुत है। दर्शन से मन को शांति प्रप्ति होती है। उन्होने आगे कहा जल्द ही मै पूरे परिवार के साथ आऊंगा। आपको बता इससे पहले, 25 जून 2024 को, आकाश की मां नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ न्यास को 1 करोड़ 51 लाख रुपए का दान दिया था।
आकाश अंबानी रात करीब 9 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह काफिले के साथ फौरन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। लगभग आधें घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। आकाश ने “हर-हर महादेव के नारे लगाकर जनता का अभिवादन किया।