logo

header-ad
header-ad
Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, प्लेन क्रैश के बाद पार्टी का वीडियो आया सामने

Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, प्लेन क्रैश के बाद पार्टी का वीडियो आया सामने

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA ने एयर इंडिया के खिलाफ कई सख्त कार्रवाई की है, हालांकि अब एअर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। बताया जा रहा है की ये कार्रवाई इनकी एक पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद की गई।

हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों पर आरोप है की इन्होने अहमदाबाद प्लेन हादसे के 8 दिन बाद आयोजित की गई थी, जिसका सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल हो रहा है, यह वीडियो 30 जून को AISATS के गुरुग्राम ऑफिस मे रिकाॅर्ड किया गया था। इस वायरल वीडियो के बाद एअर इंडिया ने अपने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘अहमदाबाद प्लेन हादसे की दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारियों का व्यवहार है, यह हमारी कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। हमने जिम्मेदार लोगों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

इससे पहले पहले DGCA ने एयर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके 3 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने के आदेश दिया था। य़ह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए बड़े विमान हादसे के बाद लिया गया था। बता दें जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है इनमें क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल, क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा और डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह शामिल हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे दिल दहलाने वाला था, लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, इस भयानक हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो थी, जबकि विमान में सवार यात्रियों में केवल एक की जान बच पाई, इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना या देखा, वो सन्न रह गया था।  

Leave Your Comment