logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद: प्लेन क्रैश से पहले दोनों 'पायलट्स' के बीच आखिरी क्या हुई थी बातचीत, हुआ खुलासा?

अहमदाबाद: प्लेन क्रैश से पहले दोनों 'पायलट्स' के बीच आखिरी क्या हुई थी बातचीत, हुआ खुलासा?

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश मामले की गुत्थी अब सुलझने कि ओर बढ चुकी है, हादसे के एक महीने बाद शुरुआती जांच रिपोर्ट मे बड़ा खुलासा हुआ है, AAIB की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हादसा विमान के दोनों इंजन बंद होने की वजह से हुआ था।

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी 15 पेज की रिपोर्ट जारी कर दी है। सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में हादसे की वजह दोनों इंजनों का बंद होना बताया गया है। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक के लिए रवाना हुआ था और टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था। लेकिन सवाल ये है की आखिर कैसे बंद हुए प्लेन के इंजन।

The current image has no alternative text. The file name is: New-Project-2025-07-12T124010.732.webp

AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद दोनो पायलट आपस में बहस करते सुने गए। एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि क्या तुमने स्विच बंद किया है? इसी सवाल पर दूसरा पायलट कहता है कि नही मैने नही बंद किया,  इसके कुछ सेकंड बाद ही विमान का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया और जिससे ये हादसा हो गया। यह ऑडियो संकेत देता है कि टेकऑफ के तुरंत बाद कॉकपिट में भ्रम और अफरातफरी की स्थिति थी। कटऑफ और रन। अगर टेकऑफ के समय यह स्विच कटऑफ मोड में चला जाए, तो इंजन को फ्यूल मिलना बंद हो जाता है। इससे इंजन का थ्रस्ट खत्म हो जाता है और विमान की बिजली सप्लाई भी रुक सकती है, जिससे कॉकपिट के उपकरण काम करना बंद कर सकते हैं। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि फ्यूल स्विच बंद कैसे हुए थे।

अहमदाबाद विमान हादसे बड़ा ही खौफनाक और दिल दहलाने वाला था, अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, इस भयानक हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो थी, जबकि विमान में सवार यात्रियों में केवल एक की जान बच पाई थी।

Leave Your Comment