logo

header-ad
header-ad
Ahmedabad Plane Crash: ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवर, अब सुलझेगी हादसे की गुत्थी

Ahmedabad Plane Crash: ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवर, अब सुलझेगी हादसे की गुत्थी

अहमदाबाद में 12 जून को प्लेन क्रैश के बाद बरामद हुए एअर इंडिया विमान के ब्लैक बॉक्स के डेटा को रिकवर कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. सरकारी बयान में गुरुवार को बताया गया कि डेटा डाउनलोड हो गया है। मेमोरी मॉड्यूल का एक्सेस भी मिल गया है। इस जांच का मुख्य उद्देश्य हादसे की वजह का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है।  

भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने में सफलता हासिल की है। बता दें अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन (Boeing 787-8 Dreamliner Plane) दोपहर करीब 1:40 बजे रिहायशी इलाके के पास क्रैश हो गया। इसमें सवार सिर्फ एक यात्री जान बच सकी बाकी सभी की जान चली गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी लंदन गैटविक जा रही इस फ्लाइट में सवार थे। 

क्या है उद्देश्य?

एयर इंडिया फ्लाइट AI-171: फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को 24 जून को सुरक्षित रूप से निकाला गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा AAIB लैब में डाउनलोड किया गया। CVR और FDR डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य दुर्घटना की ओर ले जाने वाली घटनाओं के अनुक्रम को फिर से बनाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाने और भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए योगदान देने वाले कारकों की पहचान करना है।

क्या होता है CVR- FDR

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (Cockpit Voice Recorder) जिसे संक्षेप में CVR कहा जाता है, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस (Audio recording device) होता है। यह विमान के कॉकपिट में मौजूद पायलटों, को-पायलट, क्रू सदस्यों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा इंजन की आवाजें, चेतावनी सिग्नल, अलार्म आदि भी इसमें दर्ज होते हैं। यह रिकॉर्डिंग आमतौर पर 2 घंटे तक की होती है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) वह डिवाइस है जो विमान की उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारी को रिकॉर्ड करता है। इसमें सैकड़ों मापदंड शामिल होते हैं, जैसे विमान की ऊंचाई और गति, एयरस्पीड और वर्टिकल स्पीड, इंजन का तापमान और दबाव, दिशा, संतुलन और नियंत्रण प्रणाली की स्थिति।

Leave Your Comment