logo

BREAKING NEWS
दिल्ली के बाद बेंगलुरु के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच जारी

दिल्ली के बाद बेंगलुरु के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच जारी

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बेंगलुरू स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही शहर की पुलिस अलर्ट पर है। शहर भर के स्कूलों को खाली कराया गया है और जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल हैं। उसके बाद बेंगलुरू 40 स्कूलो को बम से उड़ाने की धमकी मिली, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर और स्कूलों के चप्पे-चप्पे पर जांच की जा रही है।

दिल्ली

दिल्ली के 45 स्कूलो को धमकी मिली, धमकी भरे मेल में लिखा है, 'मैं आप में से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा। मुझे खुशी होगी जब मां-बाप अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखने के लिए स्कूल पहुंचेंगे' चिट्ठी में लिखा है कि मैं विस्फोट के बाद आत्महत्या कर लूंगा। आपको बता दें इससे पहले 14 से 16 जुलाई 2025 के बीच 3 दिन लगातार कुल 9 स्कूल और एक कॉलेज (सेंट स्टीफन्स कॉलेज) को धमकी भरा ईमेल मिला।

बेंगलुरु

बता दें कि स्कूल के अंदर बम सब्जेक्ट के साथ ईमेल आईडी के जरिए ईमेल भेजा गया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल के क्लासरूम में ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन (TNT) से बने विस्फोटक लगे हैं। प्लास्टिक के थैलों में विस्फोटक छिपाए गए हैं, जो किसी भी वक्त फट जाएंगे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस अलर्ट हो गई। स्कूलों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्कूल के सभी कमरे, प्ले ग्राउंड और ऑफिस को खाली कराकर जांच की गई।

 गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी

यह धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए आई। इसक खबर के बाद हड़कंप मच गया, एसजीपीसी ने तत्काल मंदिर परिसर परिक्रमा लंगर भवन और सरायों की सुरक्षा बढ़ा दी। कुलवंत सिंह मनन ने बताया था कि ईमेल में “गोल्डन टेंपल’ को सोमवार को मेल आई। इसमें RDX से उड़ाने की बात लिखी थी। उसमें समय भी लिखा था और सतर्क रहने को कहा गया है। ऐसा लगा रहा है जैसे डर का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा किया गया है।

 

Leave Your Comment