logo

header-ad
header-ad
कानपुर रथयात्रा में भारी बवाल के बाद महंत की मांगे पूरी  अभद्रता करने वाला चौकी इंचार्ज सस्पेंड

कानपुर रथयात्रा में भारी बवाल के बाद महंत की मांगे पूरी अभद्रता करने वाला चौकी इंचार्ज सस्पेंड

कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर भारी बवाल जारी है, यात्रा में साउंड बॉक्स लगाने को लेकर पुलिस और पनकी हनुमान मंदिर के महंत के बीच विवाद हुआ। ये विवाद पनकी महंत जितेंद्र दास और बादशाही नाका चौकी इचार्ज में विवाद हुआ था, इस मामले मे बड़ा अपडेट सामने आया है

रिपोर्ट के मुताबिक पनकी महंत जितेंद्र दास के साथ अभद्रता करने वाला चौकी इंचार्ज सस्पेंड कर दिया गय़ा है बता दें ये विवाद साउंड लगाने को लेकर हुआ। इसके बाद सैकड़ों समर्थक नयागंज पीपल वाली कोठी पर धरने पर बैठ गए थे। इस फैसले के बाद थोड़ी देर मे यात्रा शुरू होने वाली है।

पनकी महंत जितेंद्र दास ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया था , मंदिर के महंत जितेंद्र दास और कृष्ण दास ने बताया कि रथयात्रा निकलने से पहले पुलिस अधिकारी उनके पास पहुंचे और बैंड में सिर्फ दो स्पीकर लगाने को कहा। इसका हमने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। जिसके बाद स्थानीय लोग और व्यापारी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।

विवाद के बीच सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी भी समर्थकों के साथ पहुंचे। हनुमान चालीसा पढ़ी गई, गुस्साए महंत हाथ जोड़कर मार्केट में निकले, इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद किया है। आपको बता दें जगन्नाथ यात्रा में विवाद बढ़ता जा रहा है महंत पनकी महंत जितेंद्र दास ने अल्टीमेटम दिया था कि रात 8 बजे तक अगर नयागंज इंस्पेक्टर को सस्पेंड नहीं किया गया, तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।

कहा-कहा से निकलेगी यात्रा?

रथयात्रा शहर के जनरलगंज स्थित जगन्नाथ गली से रथयात्रा शुरू होकर काहूकोठी, नयागंज चौराहा, हूलागंज, भूसाटोली, नागेश्वर मन्दिर नयागंज चौराहा, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, शिवाला, संगम लाल मन्दिर, कमला टावर, लाठी मोहाल होकर जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर पर समाप्त होगी।

Leave Your Comment