ट्रेन में प्राइवेसी चाहिए? AC फर्स्ट क्लास कूपे है बेस्ट ऑप्शन, कपल्स के लिए आरामदायक और शांत सफर का खास तरीका
भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, और इसमें सफर के कई आरामदायक विकल्प भी मिलते हैं। AC फर्स्ट क्लास कोच में ‘कूपे’ नाम का एक खास केबिन होता है, जिसमें सिर्फ दो बर्थ होती हैं। यह छोटे कमरे जैसा होता है, जहां कपल्स या दो लोग आराम और प्राइवेसी के साथ सफर कर सकते हैं।
कूपे में मिलती है पूरी प्राइवेसी
AC फर्स्ट क्लास में दो तरह के केबिन होते हैं- एक में चार बर्थ और दूसरा छोटा कूपे, जिसमें सिर्फ दो बर्थ होती हैं। कूपे में दरवाजा बंद करके सफर किया जा सकता है, जिससे कोई बाहरी दखल नहीं होता। यही वजह है कि कपल्स इस ऑप्शन को ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, यह सुविधा हर ट्रेन में नहीं होती, सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में मिलती है जिनमें AC फर्स्ट क्लास कोच होता है।
ऑनलाइन कैसे करें कूपे बुकिंग
कूपे बुक करने के लिए आपको IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाना होता है। वहां लॉग-इन करके टिकट बुकिंग पेज पर जाएं, अपनी यात्रा और पैसेंजर डिटेल भरें। इसके बाद ‘Preference’ ऑप्शन में कूपे का चयन करें और पेमेंट कर दें। ध्यान रखें कि कूपे की फाइनल अलॉटमेंट ट्रेन चार्ट बनने के बाद ही तय होती है।
क्या लगता है अलग से चार्ज
कूपे बुक करने के लिए कोई अलग से एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता। आपको सिर्फ AC फर्स्ट क्लास का सामान्य किराया ही देना होता है। अगर आप लंबी यात्रा में आराम, शांति और प्राइवेसी चाहते हैं, तो यह विकल्प आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
