अहमदाबद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया गहरे संकट से जूझ रहा है। बस ऐसा मान लो के दिन खराब हो... आज मेंटीनेन्स कारणों से एय़र इंडिया की 8 उड़ानें फिर रद्द हो गईं। इनमें 3 इंटरनेशनल और 5 घरेलू उड़ान शामिल हैं। अचानक फ्लाट्स रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
बता दें शुक्रवार सुबह एयर इंडिया ने दिल्ली-मेलबर्न, मेलबर्न-दिल्ली, दुबई-हैदराबाद तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स और पुणे-दिल्ली, अहमदाबाद-दिल्ली समेत पांच घरेलू उड़ानें रद्द करने ऐलान कर दिया। इससे यात्रियों में नाराजगी है, कुछ यात्रियों ने इसे गैरजिम्मेदाराना फैसला बताते हुए डीजीसीए से शिकायतें की हैं। 12 जून को एयर इंडिया का ड्रीलाइनर क्रैश होने के बाद एक तरफ डीजीसीए ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसा है तो दूसरी तरफ इसके विमानों में अचानक खराबी भी आयी जिससे फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। पिछले 12 दिनों में करीब 90 फ्लाइट्स अचानक रद्द हुई हैं, इसमें से अधिकतर एयर इंडिया की फ्लाइट्स सामिल रहीं।
अभी तक कितनी फ्लाइट कैंसिल हुईं
रिपोर्ट के मुताबिक
- 19 जून को 4 फ्लाइट कैंसिल हुईं
- 18 जून को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट वापस लौटीं
- 12 से 17 जून के बीच अंदर एअर इंडिया की 66 फ्लाइट रद्द हुईं
कुछ दिन पहले 6 विमानों में हवा में खराबी
- लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से लगभग 250 हज यात्रियों को लेकर आए सऊदिया एयर लाइंस के विमान में लैंडिंग के समय धुंआ के साथ चिनगारी निकली जिससे अफरा-तफरी मच गई। पहिए से धुंआ और चिनगारी निकलने पर एयरपोर्ट स्टाफ अलर्ट हो गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। बताया गया कि विमान में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
- हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के Boeing-787 Dreamliner विमान में 22 हजार फीट की उंचाई पर तकनीकी खराबी से आ गई जिससे विमान ठीक उसी तरह नीचे आने लगा जैसे अहमदाबाद में उसका एक ड्रीमलाइनर क्रैश हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों की चीख निकल गई। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान में गड़बड़ी की सूचना दी, उसने कहा ऐसी स्थिति में उड़ान जारी नहीं रख सकते। इसके बाद विमान को वापस हांगकांग में उतारा गया।
- जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद लुफ्थांसा एयर लाइंस के विमान में बम की धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भेजे गए ई-मेल पर विमान में बम विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा।
- गोला से लखनऊ आ रही इंडिगो की 6E6811 फ्लाइट में उस समय चीख पुकार मच गई जब हवा में उठते ही विमान गोता खा गया। कुछ देर में ही पायलट ने विमान पर निंयत्रंण पा लिया और विमान को सही दिशा में ले गया। पूरे सफर के दौरान विमान में सन्नाटा पसरा रहा और यात्री सहमे रहे। इंडिगो की फ्लाइट गोवा से दिन में 3.40 बजे उड़ान भरने के बाद साम 6.15 बजे लखनऊ पहुंचती है। गोवा से जैसे ही विमान ने टेकआफ अचानक वह तेजी से नीचे आ गया। झटके के साथ विमान नीचे आया तो यात्री डर गए। पायलट ने स्थिति तुरंत संभाल ली लेकिन यात्रियों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहे।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से रांची जा रहे विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हवा के बीच तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के कारण जैसे ही विमान को वापस लौटाने की जानकारी यात्रियों को दी गई दहशत फैल गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया, जांच के बाद विमान को फिर रांची के लिए रवाना किया गया।



