बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके अफरा-तफरी मच गई है। कई थानों की पुलिस पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक रविवार रात से लापता थे। सोमवार शाम को सभी की बॉडी मिली है। लाशें घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में मिलीं। जिन्हें जलाने के बाद अलग-अलग बोरों में भरकर जलकुंभियों के बीच छिपाया गया था। सभी शव काफी ज्यादा जल चुके हैं। इस हत्याकांड के बाद लोगो की रूंह कांप गई है।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड में रविवार देर रात हुई, जब अधिकांश लोग सो रहे थे. ग्रामीणों को शक था कि बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी डायन है. पुलिस के अनुसार, परिवार झाड़फूंक करता था। 3 दिन पहले गांव में एक बच्चे की मौत हो गई। गांव वालों ने अंधविश्वास में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, परिवार झाड़फूंक करता था। 3 दिन पहले गांव में एक बच्चे की मौत हो गई। गांव वालों ने अंधविश्वास में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
पूर्णिया के सदर SDPO पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले अब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि सभी मृतकों बाबू लाल उरांव, उनकी पत्नी, मां, बहू समेत सभी शव को बाहर निकाल लिया गया है, उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और वारदात को अंजाम देने वाले एक भी लोग बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होने आगे कहा ने देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों को झाड़फूंक और डायन के आरोप में पीट-पीट कर जिंदा जला देने के मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायर और एफएसएल की टीम के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची है।
मृतक महिला के बेटे सोनू ने बताया कि गांव के कुछ लोगों को शक था कि उसकी मां काला जादू करती है, मां पर डायन का आरोप लगाकर रविवार रात गांव को गांव प्रमुख नकुल उरांव के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई थी. बैठक मे करीब 200 लोग शामिल हुए थे। रविवार की रात अचानक लोग घर पर आ गए और मेरी मां सीता देवी को डायन बताकर बांस के पीटने लगे। पहले तो सभी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा. इसके बाद मन नही इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया. जब सभी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई तो मृतकों के शवों को ट्रैक्टर से ले गए और एक सुनसान जगह ठिकाने लगा दिया. घटनास्थल पर उपस्थित सोनू किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया. जिसके कारण उसकी जान बच गई. सोनू ने ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है.



