logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद हादसा मे Air India के 3 अफसरों पर गिरी गाज! DGCA ने दिए ये निर्देश

अहमदाबाद हादसा मे Air India के 3 अफसरों पर गिरी गाज! DGCA ने दिए ये निर्देश

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे मे Air India के 3 अफसरों पर गाज गिरने वाली है, DGCA ने एयर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए है।

मामले की जांच करते हुए नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA ) ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह परिचालन संबंधी चूकों के लिए जिम्मेदार 3 अधिकारियों को चालक दल की समय-सारणी और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटा दे। DGCA ने इन अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है और कहा है कि ऐसी कार्रवाई के परिणाम की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर दी जाएगी।

DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया। य़ह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद लिया गया। बता दें जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं। तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई।

अहमदाबाद विमान हादसे दिल दहलाने वाला था, लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, इस भयानक हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो थी, जबकि विमान में सवार यात्रियों में केवल एक की जान बच पाई, इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना या देखा, वो सन्न रह गया।  

Leave Your Comment