logo

BREAKING NEWS
Weather: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार मे 4 की मौंत, जानें यूपी का हाल

Weather: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार मे 4 की मौंत, जानें यूपी का हाल

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के 20 राज्यों में मौसम विभाग ने आज मंगलवार को आंधी-बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को बाड़मेर जिले का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज प्रदेश के 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 19 अप्रैल तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

 दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से लू (Heat Wave) चलने की आशंका जताई गई है। आज बिहार में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। अरवल में सोमवार शाम शादीपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से पिता अवधेश यादव (48), पत्नी राधिका देवी (45) और बेटी रिंकू कुमारी (18) ने मौके पर मौत हो गई। वहीं, गोपालगंज के कोटवा गांव में भी एक शख्स की मौत हुई है। बारिश शुरू होते ही तीनों खेत में रखा गेहूं का बोझा लेने गए थे। बारिश तेज होने पर सभी खेत के पास बने पुआल के टाल के नीचे जाकर बैठ गए। अचानक से आकाशीय बिजली गिरी। बिजली के गिरते ही पुआल में आग लग गई और तीनों जिंदा जल गए। गोपालगंज के कोटवा गांव में भी ठनका गिरने से एक शख्स की मौत हो गई।


सोमवार को बाड़मेर में सबसे अधिक 45.4 डिग्री दिन का पारा दर्ज हुआ। यह औसत तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर था।  जैसलमेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीमावर्ती जिले लू की चपेट में रहे और धूप में शरीर पर जलन का एहसास हुआ। अगले 2-3 दिन में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की आशंका है। 

मौसम विभाग ने आज 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बिजली और झारखंड के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, समेत सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अगले 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली की बात करें तो शहर में लू फिर से वापसी करने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल तक तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री रह सकता है। इन तीन दिनों के लिए हीटवेव (लू) चलने की भी आशंका जताई है। बीते दिन शहर का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। अब मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन बारिश की गतिविधि रहेगी। 16 अप्रैल 2025 को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं। 17 और 18 अप्रैल को भी लू की संभावना है। मंगलवार को शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा में गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार है। 16 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश होने का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुर, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।


बिहार के करीब 19 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश और आंधी- तूफान जैसी संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई,  पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में आंधी-बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।  


यूपी में मंगलवार को 14 जिलों में बारिश होगी। कई जिलों में बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं।  30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन यानी 17 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में 15 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

राजस्थान में फिर लू ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनूं, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। 16 अप्रैल को श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। विभाग ने जोधपुर, पाली, जालोर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है।

Leave Your Comment