Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

सात हत्याओं का आरोपी ढेर, सहारनपुर में खत्म हुआ ललन सिंह का खेल, पढ़ें पूरी क्राइम कुंडली

सात हत्याओं का आरोपी ढेर, सहारनपुर में खत्म हुआ ललन सिंह का खेल, पढ़ें पूरी क्राइम कुंडली

सहारनपुर में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ललन सिंह मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात सरसावा-नकुड़ रोड पर संदिग्धों की तलाश के दौरान बदमाशों से सामना हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे पहले सरसावा सीएचसी और फिर सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथी अंधेरे में फरार
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान ललन सिंह के साथ मौजूद उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के रास्तों, गांवों और संदिग्ध ठिकानों पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के बाकी लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

बिहार का रहने वाला था ललन
ललन सिंह उर्फ लल्लन बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। वह अपने भाइयों और गिरोह के दूसरे लोगों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार पूर्वांचल और बिहार के कई जिलों में उसका नाम अपराध की घटनाओं से जुड़ा रहा है।

सात हत्याओं के आरोप
पुलिस के मुताबिक ललन सिंह और उसके गिरोह पर सात लोगों की हत्या के आरोप थे। इनमें दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले भी शामिल बताए गए हैं। उसके खिलाफ बैंक डकैती, कैश वैन लूट, गोलीबारी और पुलिसकर्मियों पर हमले जैसे गंभीर केस भी दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि वह कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश कई एजेंसियां कर रही थीं।

दारोगा हत्याकांड में था वांछित
ललन सिंह का नाम 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारने और उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की घटना में सामने आया था। इसके अलावा चंदौली में हुई गोलीबारी और डकैती की वारदात में भी वह वांछित था। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। चंदौली पुलिस ने भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

नेटवर्क की जांच शुरू
इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और सहारनपुर पुलिस की टीम ने किया। पुलिस अब ललन सिंह के पुराने मामलों, उसके संपर्कों और गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि उसके मोबाइल, ठिकानों और साथियों की जांच से कई पुराने मामलों के सुराग मिल सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि फरार साथी को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर