Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

मौलाना बोला पांच वक्त के नमाजी थे श्रीकृष्ण, झारखंड में तकरीर-यूपी में छिड़ा विवाद

मौलाना बोला पांच वक्त के नमाजी थे श्रीकृष्ण, झारखंड में तकरीर-यूपी में छिड़ा विवाद

लखनऊ, न्यूज प्लस। यूपी का बैटल-2027 सामने है, ऐसे कोई विवादित बयान तुरंत सियासी मुद्दा बन जाता है। इटावा के एक मौलाना ने झारखंड में भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया तो इस पर न केवल सियासी  बहस छिड़ गई बल्कि साधु-संत भी विरोध में उतर आए। एक संत ने तो मौलाना की जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख के इनाम तक का ऐलान कर दिया।

इटावा का रहने वाला मौलाना जरजिश अंसारी 23 जून को झारखंड में तकरीर कर रहा था जिसका वीडियो अब सामने आया है। श्रीकृष्ण पर उसका विवादित बयान उस समय सामने आया है जब खुद सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्म भूमि का मुद्दा अपनी सभाओं में उठा रहे हैं। मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को मुसलमान और नमाजी बता डाला, उसने गीता के 6वें अध्याय के किसी श्लोक का जिक्र करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा था कि ईश्वर की पूजा पूरे योग से करना चाहिए यानी नमाज की तरह ईश्वर को याद करना चाहिए। मौलाना यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने इस विवाद में श्रीराम को भी घसीट लिया।

मौलाना का विवादित बयान वायरल होते ही इस पर बहस छिड़ गई, अयोध्या के महंत विष्णुदास ने ऐलान कर डाला कि जो मौलाना की जीभ काटकर लाएगा उसे 10 लाख का इनाम मिलेगा। उन्होंने कहा मौलाना पर देशद्रोह का मुकदमा चले या भारत से पाकिस्तान भगा दें। इसी के साथ वृंदावन के कई संत भी मौलाना के खिलाफ कूद पड़े हैं। हिन्दू महासभा एक कदम आगे लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंच गई और मौलाना के खिलाफ मुकदमे के लिए तहरीर पुलिस को सौंपी। मौलाना पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाया और सवाल उठाया योगी सरकार चुप क्यों है।

चुनाव नजदीक है इसलिए सियासत भी गरमा गई, भाजपा ने मौलाना को सपा के पेरोल वाला बताया। भाजपा ने कहा सपा ऐसे मौलानाओं से बयान दिलवाकर विवाद खड़े करती है। दूसरी तरफ सपा बयान आया कि किसी को भी किसी धर्म पर टिप्पणी से बचना चाहिए। सपा ने भाजपा पर बंटवारे की राजनीति कराने वाली पार्टी बताया।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर