Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

दिल्ली की बैठक से यूपी को संदेश, राहुल से अखिलेश ने कहा- बड़ा दिल दिखाए कांग्रेस

दिल्ली की बैठक से यूपी को संदेश, राहुल से अखिलेश ने कहा- बड़ा दिल दिखाए कांग्रेस

लंबे समय बाद हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता का संदेश तो गया ही, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी कई संकेत सामने आए। बैठक में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। दोनों नेताओं की मुलाकात और साथ बैठने की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं। राजनीतिक जानकार इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।

अखिलेश ने कांग्रेस को दिया संदेश

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों को साथ रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की बताई। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को उदार रुख अपनाना चाहिए। उनका "बड़ा दिल दिखाने" वाला बयान सीधे तौर पर सीट शेयरिंग के संदर्भ में देखा जा रहा है। सपा यह संकेत देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी राजनीति का नेतृत्व वही करेगी।

लोकसभा चुनाव का दिलाया याद

अखिलेश यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटें दी थीं, जिनमें कांग्रेस छह सीटें जीतने में सफल रही। इस बयान के जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि गठबंधन की सफलता में क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। सपा का मानना है कि उत्तर प्रदेश में उसका संगठन और सामाजिक आधार विपक्ष की सबसे बड़ी ताकत है।

80 सीटों का फॉर्मूला चर्चा में

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगभग 70 से 80 सीटें देने पर विचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी स्तर पर संभावित सीटों को लेकर सर्वे और आंतरिक चर्चा भी चल रही है। सपा नेतृत्व चाहता है कि सीट बंटवारे में उसके कार्यकर्ताओं और स्थानीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि संगठन में असंतोष न पैदा हो।

यूपी में सपा की लीडरशिप पर जोर

समाजवादी पार्टी लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की अगुवाई वही करेगी। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी अपने राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत मान रही है। इसी वजह से सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक हर स्तर पर सपा अपनी निर्णायक भूमिका बनाए रखना चाहती है।

2027 की तैयारी तेज

दिल्ली में हुई बैठक से यह संकेत जरूर मिला कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि सीटों का अंतिम फार्मूला अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन दोनों दलों के बीच बातचीत आगे बढ़ती दिख रही है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में गठबंधन और सीट शेयरिंग सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर