Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

चंपत को क्लीन चिट तो ‘असली चंपत’ कौन

चंपत को क्लीन चिट तो ‘असली चंपत’ कौन

अयोध्या, न्यूज प्लस। एसआईटी और श्रीराम जन्मभूमि न्यास दोनों ने चंपत राय बंसल को क्लीन चिट दे दी है। तो क्या करोड़ों रुपये चढ़ावा लूटने वाले सिर्फ जेल गए यहीं चिंदी चोर थे। जमीन खरीद में करोड़ों के हेरफेर में क्या कोई दोषी नहीं है, मंदिर निर्माण में 40 फीसदी कमीशन क्या सिर्फ कुछ लोगों ने खाया। एलएनटी ने जब सिर्फ एक रुपये में मंदिर निर्माण के लिए कहा था तो हजारों करोड़ रुपये किसने खर्च कर दिए। 

न्यास की बैठक में सोमवार को चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया लेकिन कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरि ने जिस तरह चंपत राय को न केवल क्लीनचिट दी बल्कि उनका महिमामंडन किया इससे तो यही साबित होता है कि चंपत राय का दखल न्यास में वैसे ही बना रहेगा। एसआईटी की प्रारम्भिक रिपोर्ट में अनिल मिश्रा का जिक्र तो है लेकिन चंपत राय का एक बार भी नाम तक नहीं आया, यानी वह एकदम पाकसाफ हैं। एफआईआर के बाद पुलिस की विवेचना में भी अभी तक चतंत राय कहीं नहीं हैं, साफ है चंपत राय को सभी तरफ से एकदम पाकसाफ बताने की कोशिश हो रही है।

जहां बिना चंपत राय के इशारे के पत्ता तक नहीं हिल सकता था वहां इतना सब होता रहा फिर भी चंपत राय पाकसाफ हैं को ‘असली चंपत’ कौन है। ऐसा है तो फिर जिस जमीन की खरीद खुद चंपतराय ने की उसमें करोड़ों की हेरफेर किसने करल दी। श्रीराम मंदिर की निर्माण चंपतराय की देखरेख में हुआ तो 40 फीसदी कमीशन कौन खा गया। चढ़ावा चोरी की सारी व्यवस्था चंपत राच ने की, उनकी अनुमति से चढ़ावा गिनने वाले रखे गए तो फिर कैसे चढ़ावे में लूट हो गई और सीसीटीवी फुटेज तक साफ कर दिए गए। जमीन खरीद, निर्माण से लेकर चंदा और चढ़ावा लूट तक होता रहा और सबकुछ देखने वाले चंपत राय अगर एकदम पाकसाफ हैं तो न्यास के कोषाध्यक्ष को बताया चाहिए यह सब किया किसने। अगर चंपत राय पाकसाफ हैं तो पांच मई को चोरी पकड़ी गई और चंपत राय ने चोरी किए गए 80 लाख रुपये भी बरामद करा लिए तो फिर चोरों और लुटेरों को बचाने के लिए एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है अगर चंपत राय पाकसाफ थे तो तत्काल एफआईआर क्यों नहीं दर्ज दराई। अब देश भर से सवाल आ रहे हैं कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का ‘असली चंपत’ क्या कभी सामने आ पाएगा या हर स्तर पर लीपापोती हो जाएगी।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर