Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

ईरान का बड़ा पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, अब आगे क्या ?

ईरान का बड़ा पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, अब आगे क्या ?

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए सैन्य हमले के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया गया। इसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

IRGC ने दी खुली चेतावनी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देना जरूरी था। ईरान का दावा है कि बंदर अब्बास इलाके में हुए अमेरिकी हवाई हमले के बाद जवाबी मिसाइल कार्रवाई की गई। हालांकि जिस अमेरिकी बेस को निशाना बनाया गया उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर आगे कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो उसका और ज्यादा सख्त जवाब दिया जाएगा।

कुवैत में भी मिसाइल अलर्ट
तनाव के बीच कुवैत से भी बड़ी खबर सामने आई। कुवैती सेना ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों का मुकाबला किया जा रहा है। इसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर पहुंच गई हैं।

अमेरिका ने क्यों किया हमला?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था। वॉशिंगटन का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा के लिए की गई। अमेरिका ने इसे रक्षात्मक कदम बताया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कुछ ड्रोन हवा में ही मार गिराए।

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी चिंता
बंदर अब्बास और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास धमाकों की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में गिना जाता है। धमाकों के बाद ईरान ने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। माना जा रहा है कि अगर तनाव और बढ़ा तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखाई दे सकता है।

ट्रंप का सख्त संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत अमेरिका की शर्तों के मुताबिक नहीं हुई तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू की जा सकती है। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अमेरिका किसी दबाव में समझौता नहीं करेगा। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले घंटों में यह तनाव और बढ़ेगा या कूटनीतिक रास्ता निकलेगा।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर