Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा की विदाई, गोपाल राव की एंट्री पर भी रोक

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा की विदाई, गोपाल राव की एंट्री पर भी रोक

अयोध्या में सोमवार को हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में चढ़ावा चोरी मामले पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों पहले ही अपने पद छोड़ चुके थे और बैठक में भी शामिल नहीं हुए। माना जा रहा है कि ट्रस्ट अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गोपाल राव को नहीं मिला प्रवेश

बैठक के दौरान ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव भी परिसर पहुंचे, लेकिन उन्हें बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी मामले में उनका नाम भी जांच के दायरे में होने के कारण ट्रस्ट सदस्यों ने यह फैसला लिया। चर्चा है कि आने वाले दिनों में गोपाल राव की भूमिका को लेकर भी ट्रस्ट कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।

SIT जांच पर जताया भरोसा

बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने माना कि चढ़ावे की व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी है। ट्रस्ट के भीतर कई स्तरों पर बदलाव की तैयारी की जा रही है, हालांकि नए पदाधिकारियों के नामों पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही ट्रस्ट की नई संरचना और जिम्मेदारियों को लेकर अलग से फैसला लिया जाएगा। चढ़ावा चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर