Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

यूपी मिशन 2027 पर बीजेपी का बड़ा प्लान, सोशल इंजीनियरिंग से संगठन तक, दो दिन चलेगा चुनावी महामंथन

यूपी मिशन 2027 पर बीजेपी का बड़ा प्लान, सोशल इंजीनियरिंग से संगठन तक, दो दिन चलेगा चुनावी महामंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को पहली बार उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाना है। इसी उद्देश्य से संगठन, सरकार और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कई अहम बैठकें होंगी, जिनमें चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

2024 की समीक्षा, 2027 की रणनीति पर फोकस

भाजपा इस दौरे के जरिए 2024 लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की समीक्षा करेगी। पार्टी बूथ स्तर पर जातीय समीकरणों का आकलन कर नई सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति तैयार करेगी। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने और कार्यकर्ताओं को नए चुनावी लक्ष्य देने पर भी विशेष जोर रहेगा। सत्ता विरोधी माहौल से निपटने के लिए भी फीडबैक लिया जाएगा।

प्रदेश से लेकर बूथ तक होगी समीक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों, 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन की सक्रियता, विधायकों की छवि और जनता के बीच पार्टी की स्थिति पर चर्चा होगी। नई प्रदेश कार्यकारिणी के कामकाज और जमीनी पकड़ का भी आकलन किया जाएगा, ताकि चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

शक्ति केंद्र और संघ संग भी होगा महामंथन

अवध क्षेत्र के 6,390 शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ संवाद में बूथवार रणनीति पर चर्चा होगी। हर क्षेत्र के जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनावी योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी और अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक होगी, जिसमें जमीनी फीडबैक और आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

कोर ग्रुप बैठक में तय होगा आगे का रोडमैप

दौरे के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कोर ग्रुप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक होगी। इसमें सभी बैठकों से मिले फीडबैक की समीक्षा कर अगले कुछ महीनों के लिए संगठन और सरकार को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं लखनऊ पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक 50 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की गई है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर