Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत

अयोध्या, न्यूज प्लस। अयोध्या के संत रामजन्म भूमि न्यास से महासचिव और चढ़ावा चोरी में घिरे चंपत राय बंसल के बचाव में उतर आया है। संत मंडल ने इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील न्यास से की है।

चढ़ावा चोरी के मामले में आठ प्यादों के जेल जाने के बाद चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बुरी तरह घिर गए हैं। हर कोई उनको दोषी ठहरा रहा है और एक लाबी तो उनको जेल भेजने की मांग कर रहा है। आरोपों से घिरे चंपत राय ने इस्तीफा दिया है, इस पर सोमवार को होने वाली न्यास की बैठक में फैसला होना है। बैठक से पहले कुछ लोग उनको बचाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। उनके समर्थन में अयोध्या संत मंडल भी सामने आया है। शनिवार को जारी प्रेस वार्ता के बिंदुओं में संत मंडल ने ट्रस्ट के सदस्यों से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की है। संतों का कहना है कि वे चंपत राय को लंबे समय से जानते हैं और उनके व्यवहार व निष्ठा पर उन्हें पूरा विश्वास है।

संत मंडल ने प्रेस नोट में कहा कि चंपत राय पूरी तरह निर्दोष हैं, संत मंडल ने मीडिया को भी कटघरे में खड़ा किया है, कहा है कि उनके खिलाफ प्रसारित की जा रही बातें निराधार हैं, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। संतों ने यह भी कहा कि चंपत राय ने स्वयं एसआईटी जांच का अनुरोध किया, जो उनकी न्यायप्रियता का प्रतीक है। तत्काल एसआईटी गठन के लिए उन्होंने सरकार की प्रशंसा की है।

प्रेस नोट में यहां तक कहा गया है कि विभिन्न प्रचार माध्यमों से लगातार बयानबाजी हो रही है, लेकिन चंपत राय शांत हैं और इस पूरे मामले पर संयम बनाए हुए हैं। अयोध्या के सभी संतों का आशीर्वाद उनके साथ है और उनके धैर्य की सराहना की जाती है। संत मंडल ने ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंददेव गिरि से भी स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि 11 जून को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक निर्धारित समय से पहले क्यों की जा रही है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर