इस्तीफा स्वीकार हुआ तो भी न्यास में बने रहेंगे ‘चंपत’
लखनऊ, न्यूज प्लस। रामजन्म भूमि न्यास के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा दिया नहीं बल्कि लिया गया है। कुछ लोग मानते हैं बहुत संभव है कि उनका इस्तीफा माना ही न जाए, अगर उनका इस्तीफा न्यास के सदस्य स्वीकार भी कर लेते हैं तो भी वह न्यास में बने रहेंगे। भले वह महासचिव न रहें लेकिन अगर न्यास में बने रहेंगे तो माना जा रहा है उनका प्रभाव कम नहीं होगा।
राममंदिर के चढ़ावा चोरी में जो आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं वह सभी चंपत राय के अनिल मिश्रा के लोग हैं। अनिल मिश्रा के साथ चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा न्यास को सौंपा है, माना जा रहा है कि दबाव के चलते न-न करते चंपत राय ने अपना इस्तीफा न्यास को सौंपा है, साथ ही उन्होंने कहा है कि वह चढ़ावा चोरी का कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ेंगे।
न्यास के नियमों के अनुसार दो तिहाई सदस्यों की सहमति के बाद ही चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार होगा, विशेषज्ञों का मानना है कि न्यास में अभी भी चंपत राय का बड़ा प्रभाव है और संभव है दो तिहाई सदस्य उनके इस्तीफे के लिए तैयार ही न हों। जैसा कि माना जा रहा है कि चढ़ावा चोरी से हो रही बदनामी और सरकार को हो रहे नुकसान को बचाने के लिए उनको इस्तीफा के लिए मजबूर किया गया है इसलिए इस्तीफा तो स्वीकार होगा लेकिन वह न्यास में बने रहेंगे। सरकार अपने को सही साबित करने के लिए अब बड़े आरोपियों को घेरने लगी है, एसआईटी की जांच जैस-जैसे आगे बढ़ रही है बड़े लोग घेरे में आ रहे हैं। एसआईटी ने गुरुवार को चंपत राय के साथ अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की, शुक्रवार को भी तीनों से पूछताछ की जा रही है, यानी तय है कि इन तीनों को फिलहाल के लिए न्यास से दूर रखा जाएगा लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होगा कम से कम चंपत राय फिर सक्रिय दिखेंगे।
दरअसल नियमों के अनुसार न्यास में जो भी लोग शामिल हैं वह भले किसी पद पर न रहें लेकिन तब तक आजीवन सदस्य बने रहेंगे जब तक कि वह खुद न्यास नहीं हटते। दूसरी तरफ चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद खुद इशारा कर दिया है कि वह न न्यास छोड़ेंगे और न अयोध्या। चंपत राय और न्यास में उनके प्रभाव को जानने वाले लोग कहते हैं कि वह किसी भी रूप में न्यास से जुड़े रहेंगे कि तो उनका प्रभाव कम नहीं होगा। न्यास में अभी तक अकेले उन्हीं की चलती थी और बाद में भी उन्हीं की चलेगी।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!