Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

आधे किलो के आम पर ठहरे सीएम योगी के कदम, लखनऊ आम महोत्सव में किसानों को मिला ये बड़ा सम्मान

आधे किलो के आम पर ठहरे सीएम योगी के कदम, लखनऊ आम महोत्सव में किसानों को मिला ये बड़ा सम्मान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आम उत्पादकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में रखे करीब आधा किलो वजनी आम ने मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान खींचा। उन्होंने मुस्कुराते हुए दोनों हाथों में आम लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी दो पेटी आम खरीदकर स्थानीय उत्पादकों का उत्साह बढ़ाया।

800 से ज्यादा किस्मों के आम बने आकर्षण

इस महोत्सव में 800 से अधिक प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा, अल्फांसो, नूरजहां, याकूती, बनाना मैंगो, लालिमा और टॉमी एटकिंस जैसी प्रसिद्ध किस्मों के साथ-साथ मोदी मैंगो और योगीराज आम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा आम से बने अचार, जूस, पल्प और अन्य उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

किसानों को सम्मान, निर्यात पर सरकार का जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आम अब ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और कुवैत सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के एक विशेष आम को "काकोरी ब्रांड" नाम दिया गया है, जो देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

AI आधारित खेती और केमिकल मुक्त उत्पादन पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एआई आधारित खेती, ई-कॉमर्स और वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष काम किया जा रहा है। किसानों को आम की सुरक्षा के लिए विशेष बैग भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि फलों की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का लक्ष्य ऐसा आम तैयार करना है जो गुणवत्ता, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरे। इसके लिए रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत उसके किसान हैं और उनकी आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग, ई-कॉमर्स और निर्यात सुविधाओं के जरिए किसानों को नए बाजार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आम महोत्सव का उद्देश्य भी प्रदेश की बागवानी को नई पहचान देना, किसानों को प्रोत्साहित करना और उत्तर प्रदेश के आम को वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान दिलाना है। सरकार का मानना है कि ऐसी पहलें किसानों की आय बढ़ाने के साथ प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देंगी।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर