Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित भारतीय रेलवे ने बिहार में त्योहार के बाद वापसी की भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाईं; रेल मंत्री लगातार संचालन की निगरानी कर रहे GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गिफ्ट में मिले हवा महल पर भरी उड़ान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गिफ्ट में मिले हवा महल पर भरी उड़ान

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने नए हवाई महल पर उड़ान भरी, इस हवाई महल में वह सारी सुविधाएं हैं जो उनके ह्वाइट हाउस में हैं, तभी तो इसे उड़ता व्हाइट कहा जा रहा है। नया हवाई महल यानी नया एयरफोर्स वन (बोइंग 747-8) कतर के प्रिंश ने राष्ट्रपति ट्रंप को गिफ्ट किया है। हजारों करोड़ में तैयार नए एयरफोर्स वन ने 40 सालों से अमेरिकी राष्ट्रपतियों को सेवा दे रहे पुराने एयरफोर्स वन का स्थान ले लिया है। अंदर सोने की फिटिंग और बाहर से ऐसा कवच की परमाणु बम भी बाल बांका न कर पाए, अमेरिकी राष्ट्रपति अब ऐसे लग्जरी जेट से सफर करेंगे।

 अमेरिकी राष्ट्रपतियों को 40 सालों से सेवा दे रहे एयरफोर्स वन की जगह कल यानी 01 जुलाई 2026 को कतर से गिफ्ट में मिले नए एयरफोर्स वन (बोइंग 747-8) ने ले ली। तमाम ट्रायल के बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल किया गया है, हल्के नीले रंग से पूराने एयरफोर्स वन की जगह नए एयरफोर्स वन में लाल, सफेद और गहरे नीले रंग का प्रयोग कर सुंदर बनाया गया है। यह दुनिया के सबसे आलीशान, सुंदर, लग्जरी और सुरक्षित विमानों में से एक है। इसे उड़ता हवाई महल या उड़ता ह्वाइट हाउस कहा जा रहा है। इस राजा-महाराजाओं के महल जैसा कीमती लकड़ी, सोने की फिटिंग और लेदर से सजाया गया है, जिसमें लग्जरी सुइट, शानदार बेडरूम, सम्मेलन हाल, कांफ्रेंस हाल, दो आधुनिक किचन और बेहद आरामदायक बाथरूम के साथ सेटेलाइट टीवी लगाए हैं। इसकी सुरक्षा ऐसी कि परमाणु बम भी न भेद सके, कतर से गिफ्ट में मिले नए एयरफोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पहली उड़ान भरी। 

हवा महल की खासियत 

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल विमान, सामन्य एयरफोर्स वन से दोगुना बड़ा और आधुनिक है। कतर में यह कई सालों से तैयार किया जा रहा था, अमेरिकी अधिकारी और सुरक्षाएजेंसिंयां विमान निर्माण के समय से सक्रिय थे ताकि कोई चूक न रह जाए। इसकी फ्यूल क्षमता आम बोइंग से कई गुना है, इसके अलावा इसमें फाइटर जेट जैसे हवा में ईंधन भरने की सुविधा है जिससे यह जरूरत पड़ने पर कई घंटों नहीं बल्कि लगातार कई दिन तक हवा में रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम और परमाणु हमले से बचाव के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक शील्ड लगाई गई है। डोनाल्ड ट्रंप की पसंद के अनुसार बाहरी हिस्से को गहरे नीले, लाल और सफेत से सजाया गया है जिसमें सुनहरी पट्टियां चार चांद लगा रही हैं। 

नए एयरफोर्स वन में अंदर सोने की फिटिंग के साथ कई रंग के लेदर का प्रयोग किया गया है जो इसे लग्जरी लुक देता है। विमान के अगले हिस्से में राष्ट्रपति के लिए निजी सुइट बनाया गया है जिसमें आलीशान लाउंज सीटें हैं जिन्हें जरूरत के अनुसार बेड में बदला जा सकता है। विमान के अंदर एक हाईटेक कांफ्रेंस रूम बनाया गया है जिसमें एक बड़ी टच स्क्रीन और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा है। इसमें अंदर दो आधुनिक किचन बनाए गए हैं ताकि पसंद के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति को स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता और भोजन परोसा जा सके। दोनों किचनों में एक साथ 100 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है, विमान में 90 से 100 एक साथ बैठ सकते हैं, जिसमें राष्ट्रपति का निजी स्टाफ, सुरक्षाकर्मी औप इंटेलीजेंस से संबंधित लोग शामिल हैं।

इसके अलावा विमान के पिछले हिस्से में मीडिया के लिए एक बड़ा और आरामदायक केबिन बनाया गया है, जिसकी हर सीट पर मसाज फंक्शन और पर्सनल टीवी स्क्रीन लगाई गई है। संचार सुविधाओं के लिए ग्लोबल ब्रॉडबैंड, सैटेलाइट टीवी और दुनिया के किसी भी कोने में सुरक्षित बातचीत के लिए करीब 200 करोड़ का अत्यधिक सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है। कुल मिलाकर य़ह लग्जरी बोइंग किसी महल से कम नहीं है जो आसमान में केवल तेज उड़ता ही नहीं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर