logo

BREAKING NEWS
कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू, क्या होगा रूट, जाने किराया?

कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू, क्या होगा रूट, जाने किराया?

कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन आम लोगो के लिए आज से शुरू हो चुकी है शनिवार सुबह 8:10 बजे कटरा स्टेशन से रवाना हुई। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत सुबह 10:05 बजे बनिहाल स्टेशन पहुंची। तीन घंटे के सफर के बाद 11:02 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंच गई। यात्रा के दौरान यात्री बडे उत्साहित दिखे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानि की कल इसका उद्घाटन किया था। जिसके बाद आज श्रीनगर रेलवे स्टेशन से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आम लोगों ने सफर किया। यात्रा के दौरान यात्री बडे उत्साहित दिखे और यात्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि ये एक बढ़िया सुविधा है। लोग इस ट्रेन सेवा के शुरू होने पर खुशी जता रहे हैं।

PM ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का भी इनॉगरेशन किया था। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट IRCTC की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है।

https://twitter.com/ANI/status/1931209748524806169

कटरा से श्रीनगर का टाइम टेबल और किराया

कटरा से श्रीनगर के लिए पहली ट्रेन (26401) सुबह 8.10 चलेगी, जो 9.56 बजे बनिहाल पहुंचेगी और दो मिनट यहां रुकने के बाद सुबह 11:08 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26403) दोपहर 2.55 बजे कटरा से चलेगी और 5.53 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 660 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1270 रुपये है।

श्रीनगर से कटरा के लिए पहली ट्रेन (26404) सुबह 8 बजे रवाना होगी और नौ बजे बनिहाल स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 10:58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 880 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1515 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26402) दोपहर दो बजे श्रीनगर से चलेगी और 4.58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है।

Leave Your Comment