logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन,  242 यात्री थे सवार

अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन,  242 यात्री थे सवार

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

विमान में प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) 242 लोग सवार थे, जिसमे ब्रिटेन के 52 लोग भी सवार थे, हादसा इतना भयानक था जिसे देखने वालो की भी रूंह कांप गई, अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। विमान क्रैश के चंद मिनट पहले वीडियो वायरल हो रहे है जिसमे साफ देखा जा सकता है की विमान रफ्तार पड़क ही रहा था कि अचानक गिरा और जोर का धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके मे धुंआ फैल गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "एयर इंडिया के विमान का बहुत दुखद हादसा हुआ है। हम सब बहुत दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी यात्रियों के परिवारों के साथ हैं जिनकी हादसे में मृत्यु हो गई है...भगवान सभी परिवार के सदस्यों को शक्ति दे, इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।"

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "एयर इंडिया के विमान का बहुत दुखद हादसा हुआ है। हम सब बहुत दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी यात्रियों के परिवारों के साथ हैं जिनकी हादसे में मृत्यु हो गई है...भगवान सभी परिवार के सदस्यों को शक्ति दे, इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।"

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "एयर इंडिया के विमान का बहुत दुखद हादसा हुआ है। हम सब बहुत दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी यात्रियों के परिवारों के साथ हैं जिनकी हादसे में मृत्यु हो गई है...भगवान सभी परिवार के सदस्यों को शक्ति दे, इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "बहुत दुखदायी खबर आई है। तब से जो तस्वीरें दिख रही है उनको देख कर घबराहट और बढ़ जाती है उम्मीद कम हो जाती है। अधिकृत रूप से ज्यादा सूचना नहीं है। हम केवल इतना ही कह सकते हैं कि भगवान सबको संबल दे। हम सुरक्षा की प्रार्थना कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वहां जाकर बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करें।"

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, ""मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं...प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और मुझे घटनास्थल पर आने के लिए कहा। इस समय मैं केवल यात्रियों और उनके परिवारों के बारे में सोच सकता हूं। कई एजेंसियां ​​बचाव कार्यों में लगी हुई हैं...मैं अभी संख्याओं के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता...हम पूरी मदद कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री भी यहां घटनास्थल पर आ रहे हैं...हम निष्पक्ष और गहन जांच करने जा रहे हैं। हम इस बात की गहराई तक जाएंगे कि यह घटना क्यों हुई..."

Leave Your Comment