logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद विमान हादसा, 1 जिंदा बचा, 241 यात्रियों की मौत

अहमदाबाद विमान हादसा, 1 जिंदा बचा, 241 यात्रियों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया। प्लेन के क्रैश होने से दो किलोमीटर की दरी तक धुंए का गुबार देखा गया।

आपको बता दें विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की थी. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

विमान में प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) 242 लोग सवार थे, जिसमे ब्रिटेन के 52 लोग भी सवार थे, इस हादसे में 1 की जान बच गई है हालांकि वह थोड़ा चोटिल है। बाकी सभी लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी नही बच सके।

हादसे के बाद का वीडियो

https://twitter.com/AHindinews/status/1933092389645623339

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1933093757232042352

टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर लिखा- बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है,

Leave Your Comment