logo

header-ad
header-ad
64 साल बाद होली-रमजान एकसाथ, कई जिलों में बदला नमाज का वक्त

64 साल बाद होली-रमजान एकसाथ, कई जिलों में बदला नमाज का वक्त

देशभर मे होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी. होलिका दहन 13 मार्च यानि की आज किया जाएगा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

बता दें उत्तर प्रदेश में होली उत्सव की धूम मची है। बाजार से लेकर गलियां रंगा से भर चुकी है. वहीं कई मुस्लिम इलाकों मे जुमे की नमाज की तैयारियां भी जोरो पर है। 14 मार्च को देशभर मे होली खेली जाएगी, इस बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, आपको बता दें ऐसा करीब 64 होने जा रहा है, इससे पहले 1961 में होली और रमजान का शुक्रवार (जुमा) साथ-साथ था। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से पूरी तरह ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढंका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। तकरीबन 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं।

इन जिलों मे बदला नमाज अदा करने का समय

  • लखनऊ: शहर में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।
  • संभल: जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने नमाज का वक्त बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है।
  • उन्नाव: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।
  • रामपुर: शहर काजी सैय्यद खुशनुद मियां ने कहा- होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी।
  • जौनपुर: जौनपुर में होली-जुमे की नमाज साथ होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया है। नमाज अब दोपहर 1 बजे के बजाय डेढ़ बजे पढ़ी जाएगी।
  • ललितपुर: जुमे की नमाज शुक्रवार को अब पौने 2 बजे अदा की जाएगी।
  • औरैया: होली के दिन नमाज पढ़ने का समय डेढ़ से दो बजे किया गया है।
  • मुरादाबाद: मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर एक बजे की बजाय दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी।
  • मिर्जापुर: मिर्जापुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी।

Leave Your Comment