logo

header-ad
header-ad
सीजफायर के बाद PM MODI की हाईलेवल मीटिंग, तीनों सेना के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल शामिल

सीजफायर के बाद PM MODI की हाईलेवल मीटिंग, तीनों सेना के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल शामिल

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए सीजफायर के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग ले रहे हैं। कल शाम ही पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमति जताई थी और अब एक बार फिर भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चल रही है बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। उन्होंने PM मोदी को हालात की जानकारी दी। 

https://twitter.com/ANI/status/1921210578724393151?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1921210578724393151%7Ctwgr%5E9fc4a8ec483afeeffa0a06a9b1877f29bff13c65%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Findia-pakistan-ceasefire-pm-modi-meeting-defense-minister-mea-jaishankar-nsa-and-cds-share-updates-2025-05-10

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के सख्त कदमों के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए गुहार लगाई थी. दोनों देशों के बीच (DGMO) डीजीएमओ स्तर पर बातचीत हुई, जिसके बाद शाम 5:30 बजे से सीजफायर लागू होने पर सहमति बनी. इस सीजफायर को भारत की कुछ अहम शर्तों पर ही स्वीकार किया गया. बैठक में हालात की गंभीरता को देखते हुए आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। ये जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमति के बाद फिर इसका उल्लंघन किया। भारतीय सेना को इस पर सख्त और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल कहा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत पूर्ण तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ” संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में 24 घंटे चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई।

Leave Your Comment