logo

BREAKING NEWS
भारत के हमलों से डरा पाकिस्तान, डिप्टी PM बोले- अगर भारत रुका तो हम भी पीछे हटने को तैयार

भारत के हमलों से डरा पाकिस्तान, डिप्टी PM बोले- अगर भारत रुका तो हम भी पीछे हटने को तैयार

भारत और पाकिस्तान में तनातनी के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा बयान सामने आया है, इशाक डार ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से वार्तालाप में कहा कि अगर भारत अपने कदम पीछे हटाता है को पाकिस्तान भी पीछे हटने को तैयार है।

इशाक डार ने एक इंटरव्यू मे कहा भारत को अब आक्रामकता से रुक जाना चाहिए। अगर भारत पीछें हटता है तो हम भी अपने कदम पीछे हटने को तैयार है। हम युद्ध के पक्षधर नहीं है। हम बेवजह का धन की हानि और विनाश नहीं चाहते हैं।' डार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने केवल रक्षात्मक कदम उठाएं हैं। ऐसे में भारत के रुकने से चीजें पहले जैसी हो सकती है, क्योंकि फिर पाक की ओर से भी हमला नहीं होगा। उनके बयान साफ पता चल रहा है कि उनका मुल्क पस्त हो गया है और अब भारत से रहम की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा हालात के मद्देनजर अबर भारत आगे नहीं बढ़ता है तो उनका मुल्क भी तनाव कम करना शुरू करेगा।

इशाक डार का ये बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी चरम पर है पडोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन और मिसाइलें से हमले करने की कोशिश की जा रही है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है, बात दें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी को कम करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से आज बातचीत की है, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस बयान के अनुसार, पाकिस्तान और भारत में सीधी बातचीत की अपील की गई है।

दोनो देशों के बीच क्यों बिगड़े हालात?

दरअसल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले मे 26 लोगो की मौंत हो गई थी जिसके 15 दिन बाद भारत ने 6-7 देर रात करीब 1.05 से 1.30 बजे के बीच पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके उन्हे तबाह कर दिया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। और करीब 60 से अधिक आतंकवादी घायल हो गए। ये हमले 9 टारगेट प्वाइंट मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, घाटी, झेलम, भीमबर, नीलम कोटली और चकवाल में किए गए थें जिसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। फिर 8 मई को पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी मे करीब 15 लोगो की मौत हो गई है जिसमे 3 महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों शामिल है। वहीं एक जवान भी शहीद हो गया, हालांकि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के सेना मजबूती से खड़ी रही।

Leave Your Comment