Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

IPL मेंं प्लेऑफ का महासंग्राम, 11 मैच बाकी और 8 टीमों की सांसें अटकीं, पढ़ें समीकरण !

IPL मेंं प्लेऑफ का महासंग्राम, 11 मैच बाकी और 8 टीमों की सांसें अटकीं, पढ़ें समीकरण !

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के सिर्फ 11 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अब तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं। गुजरात के पास 12 मैचों में 16 अंक हैं और सिर्फ एक जीत उन्हें प्लेऑफ के दरवाजे तक पहुंचा सकती है। वहीं आरसीबी भी 16 अंकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

हैदराबाद के हाथ में किस्मत
सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी 14 अंक हैं और टीम को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो प्लेऑफ की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। हालांकि कुछ समीकरण ऐसे भी हैं जहां 14 अंक पर भी टीम क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन उसके लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हैदराबाद की सबसे बड़ी राहत यही है कि उसकी किस्मत अभी उसके अपने हाथ में है।

चेन्नई और पंजाब की बढ़ी चिंता
चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति अब मुश्किल होती जा रही है। टीम के 12 मैचों में 12 अंक हैं और अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है। लेकिन इतने अंक भी पर्याप्त होंगे या नहीं, यह बाकी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। दूसरी ओर पंजाब किंग्स लगातार हार से परेशान है। पंजाब के 13 अंक हैं और अब उसे अपने दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

राजस्थान के लिए करो या मरो
राजस्थान रॉयल्स कुछ समय पहले मजबूत स्थिति में थी, लेकिन पिछले मुकाबलों ने उसका गणित बिगाड़ दिया। टीम के पास अभी 12 अंक हैं और तीन मुकाबले बाकी हैं। राजस्थान अगर तीनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन एक हार भी टीम की मुश्किलें कई गुना बढ़ा सकती है।

कोलकाता की उम्मीदें अधर में
कोलकाता नाइट राइडर्स की राह सबसे ज्यादा कठिन दिखाई दे रही है। टीम 9 अंकों पर अटकी हुई है और अधिकतम 15 अंक तक पहुंच सकती है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना पड़ेगा। लगातार जीत के बाद टीम ने वापसी की उम्मीद जगाई थी, लेकिन एक हार ने सारा गणित बिगाड़ दिया।

दिल्ली को चाहिए चमत्कार
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे कमजोर नजर आ रही है। टीम के 10 अंक हैं और उसका नेट रनरेट भी सबसे खराब है। दिल्ली को अपने बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और फिर दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। साफ है कि अब आईपीएल का हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर