Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

राजभर बनाम अखिलेश सीधी टक्कर, पूर्वांचल में 2027 से पहले सियासी भूचाल के संकेत, पढ़ें एक क्लिक में

राजभर बनाम अखिलेश सीधी टक्कर, पूर्वांचल में 2027 से पहले सियासी भूचाल के संकेत, पढ़ें एक क्लिक में

पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और इसके केंद्र में अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। बलिया की सीमा राजभर को समाजवादी पार्टी की महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना सिर्फ संगठनात्मक फैसला नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सीधा राजनीतिक संदेश समझा जा रहा है। इस कदम से ओम प्रकाश राजभर को चुनौती देने की रणनीति साफ दिख रही है।

पुरानी दोस्ती, अब सियासी टकराव
2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की जोड़ी पूर्वांचल में काफी प्रभावी रही थी। आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और जौनपुर जैसे जिलों में इस गठजोड़ ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन चुनाव के बाद राजभर के एनडीए में जाने से समीकरण पूरी तरह बदल गए। यही वह मोड़ था, जहां से सपा ने अपने पुराने सहयोगी को जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी।

सीमा राजभर बनीं नई रणनीति का चेहरा
सीमा राजभर की एंट्री को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वह पहले सुभासपा से जुड़ी रही हैं और बलिया जैसे राजभर के गढ़ से आती हैं। उन्होंने खुद राजभर और उनके परिवार पर आरोप लगाकर सपा का दामन थामा था। ऐसे में उन्हें आगे लाकर सपा ने साफ संकेत दिया है कि अब मुकाबला सिर्फ नेताओं का नहीं, बल्कि सीधे वोट बैंक पर कब्जे का है।

विधायकों पर भी सपा की नजर
सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा 2027 से पहले सुभासपा के विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर सकती है। 2022 में सुभासपा के 6 विधायक सपा के समर्थन से जीते थे और उनमें से कई का झुकाव पहले से ही सपा की ओर माना जाता रहा है। अगर यहां टूट होती है तो यह राजभर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

वोट बैंक ही असली खेल
उत्तर प्रदेश में राजभर समाज की आबादी करीब 2.40 प्रतिशत मानी जाती है, लेकिन पूर्वांचल की 30 से ज्यादा सीटों पर इनका सीधा प्रभाव है। यही वजह है कि इस समाज को साधना किसी भी पार्टी के लिए बेहद अहम माना जाता है। सपा अब इसी वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

2027 से पहले बढ़ेगी सियासी गर्मी
समाजवादी पार्टी पहले ही रामशंकर राजभर को सांसद बनाकर संकेत दे चुकी है कि वह इस समाज में पकड़ मजबूत करना चाहती है। अब सीमा राजभर को आगे लाकर रणनीति को और धार दी गई है। वहीं ओम प्रकाश राजभर भी अपने आधार को बचाने में जुटे हैं। साफ है कि यह लड़ाई अब और तेज होगी और 2027 से पहले पूर्वांचल की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर