Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश

यूपी में पैलेट गन नहीं चढ़ावा चोरी चलेगा, सपा अपने मुद्दे पर लौटी

यूपी में पैलेट गन नहीं चढ़ावा चोरी चलेगा, सपा अपने मुद्दे पर लौटी

लखनऊ, न्यूज प्लस। यूपी में विपक्ष खासकर सपा का अपना नेरेटिव सेट है, वह भजपा पर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर ही हमला बोलेगी। 10 दिन से दोनों सदनों में पर्चा लीक और पैलेट गन पर जारी घमासान को शुक्रवार को सपा ने चढ़ावा चोरी की तरफ मोड़ने की कोशिश की और बता दिया कि वह अपने मूल मुद्दे पर लौट आयी है।

यह तय था कि मानसून सत्र में सपा श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाएगी और इस पर भाजपा को घेरेगी, लेकिन पर्चा लीक पर जंतर-जंतर के आंदोलन ने विपक्ष का मुद्दा बदल दिया। राहुल गांधी और समूचे विपक्ष ने पहले पर्चा लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद खासकर राहुल गांधी पैलट गन के बहाने गृहमंत्री के इस्तीफे पर  गए। इस शोर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा गुम होता नजर आया तो सपा ने इसे जिंदा रखने के लिए नई रणनीति बनायी। उसने दिल्ली से ही मुद्दा उठाने का फैसला किया।

लोकसभा के मकर द्वार के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन में सपा ने चढ़ावा चोरी का मुद्दा फिर ऊपर किया, तमाम विपक्षी सांसदों के हाथों में जो बैनर था उसमें अमित शाह सदन से गायब का नारा था लेकिन सपा ने चढ़ावा चोरी का मुद्दा ऊपर लाने के लिए बाकायदा दानपात्र तैयार किए और सांकेतिक रूप से चढ़ावा चोरी का नाटर किया। इसके लिए बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को तैयार किया गया, उन्होंने बाकायदा भगवा वस्त्र धारण किए और दानपात्र लेकर बैठे। इस दानपात्र में राहुल गांधी से लेकर ताम सांसदों ने चंदा डाला, इस बीच पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते दिखे। इस तरह के प्रदर्शन पर हालांकि भाजपा और लोकसभा स्पीकर ने इस पर आपत्ति जतायी है।

इससे एक बात तो साबित है कि सपा यूपी में पैलेट गन नहीं चलाएगी, बल्कि चढ़ावा चोरी का मुद्दा ही ऊपर रखेगी। संसद के अंदर पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भी चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाना नहीं भूले थे। इससे साबित है कि सपा अपने नेरेटिव पर कायम रहेगी।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!