Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा मिशन, 61 हार वाली सीटों पर खास फोकस,जानिए समीकरण ?

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा मिशन, 61 हार वाली सीटों पर खास फोकस,जानिए समीकरण ?

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद अब बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शुरुआती रणनीति के तहत उन 61 विधानसभा सीटों पर फोकस करने का फैसला किया है जहां वह पिछले तीन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकी। नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहा है। पार्टी का मानना है कि इन कमजोर सीटों पर मजबूत रणनीति बनाकर बड़ा राजनीतिक बदलाव किया जा सकता है।

केंद्रीय नेताओं की बैठक
सूत्रों के मुताबिक असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक हो सकती है जिसमें उत्तर प्रदेश को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठनात्मक बदलाव और कमजोर सीटों की स्थिति पर विस्तार से मंथन होगा। पार्टी नेतृत्व इन सीटों पर सामाजिक समीकरण जातीय गणित और स्थानीय संगठन की ताकत को ध्यान में रखकर नई रणनीति तैयार करना चाहता है ताकि चुनाव से पहले जमीन मजबूत की जा सके।

61 सीटों पर खास नजर
बीजेपी ने जिन 61 सीटों को सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना है उनमें सबसे अधिक सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ मऊ जौनपुर गाजीपुर और मिर्जापुर जैसे जिलों की करीब 22 सीटें लगातार पार्टी के लिए मुश्किल बनी हुई हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर मुरादाबाद और बिजनौर की कई सीटों पर भी बीजेपी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अब इन क्षेत्रों में पार्टी विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

सपा की मजबूत पकड़
2022 विधानसभा चुनाव में इन दोनों क्षेत्रों की 35 सीटों में से 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनावों में बीजेपी ने सुआर रामपुर और कुंदरकी जैसी सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। इसके अलावा कुछ सीटें सहयोगी दलों के पास गई थीं। अब सुभासपा भी बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है और ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में मंत्री हैं जिससे पार्टी को नए सामाजिक समीकरणों का फायदा मिलने की उम्मीद है।

बूथ स्तर पर तैयारी
बीजेपी संगठन अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक हर महीने बैठकें अनिवार्य कर दी हैं। इस महीने से बूथ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद स्थानीय बैठकें करेंगे और लोगों का फीडबैक संगठन तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आगे की रणनीति
फिलहाल उत्तर प्रदेश बीजेपी को अभी पूर्णकालिक प्रदेश प्रभारी नहीं मिला है लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां पूरी होने वाली हैं। इसके बाद यूपी के नए प्रभारी की भी घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी अब चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने और कमजोर सीटों पर विशेष रणनीति लागू करने की तैयारी में जुट चुकी है ताकि अगले विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया जा सके।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर