Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

बिहार में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री, सस्पेंस बरकरार, किसके हाथ में आएगी कमान ?

बिहार में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री, सस्पेंस बरकरार, किसके हाथ में आएगी कमान ?

बिहार की राजनीति इन दिनों नए मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। चर्चा है कि 10 अप्रैल के बाद वह कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद नई सरकार का गठन हो सकता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अभी तक अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

भाजपा बन सकती है बड़ी दावेदार
राजनीतिक समीकरणों को देखें तो इस बार भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण मुख्यमंत्री पद भाजपा के खाते में जा सकता है। वहीं जदयू की भूमिका भी अहम बनी हुई है और पार्टी सरकार के गठन में अपनी हिस्सेदारी को लेकर सक्रिय है। जानकारों का मानना है कि इस बार सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल सकता है, जहां भाजपा बड़े भाई की भूमिका में नजर आएगी।

डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल का गणित
नई सरकार के संभावित ढांचे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खबर है कि मंत्रियों की संख्या 30 से ज्यादा हो सकती है, जिसमें भाजपा और जदयू दोनों को बराबर से हिस्सेदारी मिल सकती है। डिप्टी सीएम पद को लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम चर्चा में है। इसके अलावा छोटे सहयोगी दलों को भी सीमित लेकिन अहम प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

सीएम रेस में कई बड़े नाम शामिल
मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और प्रेम कुमार जैसे चेहरे प्रमुख हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव खेलकर सबको चौंका सकती है। जातीय समीकरणों को देखते हुए भी फैसला अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा।

आखिरी फैसला दिल्ली से तय होगा
फिलहाल पूरा मामला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर टिका हुआ है। माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय दिल्ली में ही लिया जाएगा, जहां गठबंधन की रणनीति और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर फैसला होगा। बिहार की राजनीति में यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व का नहीं बल्कि नई रणनीति का संकेत भी हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर बिहार की गद्दी किसे सौंपी जाती है और यह सियासी कहानी आगे क्या मोड़ लेती है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर