Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हिस्से के साथ पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी

पिटने के बाद भी जंतर-मंतर पर डटे युवाओं को झुका पाएगी सरकार !

पिटने के बाद भी जंतर-मंतर पर डटे युवाओं को झुका पाएगी सरकार !

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। लाठियां खायीं, करंट लगा, आसू गैंस के गोले झेले, लड़कियों के कपड़े फटे, पुलिस के साथ सादी वर्दी वालों से भी मार खायी फिर भी हजारों युवक-युवतियां दूसरे दिन जंतर-मंतर पर पहुंच गए। युवा अब किसी भी बरबरता के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। नई रणनीति के साथ युवा आंदोलन पर डटे हैं और वे किसी भी कीमत पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं, अब तो कुछ युवा प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे पर आ गए हैं। 

कल यानी 20 जुलाई 2026 को सरकार का डर उस समय दिखा था जब देश के इतिहास में पहली बार संसद के सारे गेटों पर ताले डाल दिए गए। जंतर-मंतर से संसद तक कई जगह बेरीकेडिंग की गई और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल को लगाया गया। इसके बाद भी युवा संसद के करीब तक पहुंच गए, जब पुलिस को लगा युवा रुकने वाले नहीं हैं तो लाठीचार्ज और आसू गैस के गोले दागे गए। कुछ लोग सादे कपड़ों में पुलिस के साथ लाठियों से युवाओं को पीटते दिखे। लड़कियों तक को लाठियों से पीटा गया जिससे उनके कपड़े फट गए।

60 से ज्यादा युवा लापता है, माना जा रहा है पुलिस ने उनको कहीं हिरासत में रखा है। 70 से ज्यादा युवा घायल हैं, उनको गंभीर चोटें आयी हैं। इनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं तो घायल होने के बाद भी कई युवा जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल हैं। दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि छात्रों के पथराव में  कुछ अधिकारियों समेत100 से ज्यादा पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने युवाओं के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज कराई हैं, इसके बाद भी युवा नहीं डरे और जंतर-मंतर पर डटे हैं।

छात्रों का यह जनून बताता है कि वह न तो पुलिस की बरबरता से डरने वाले हैं और न सरकार के सामने झुकने वाले हैं। कल तक सीजेपी के पदाधिकारी सरकार से बात करने जाने के लिए तैयार थे लेकिन इस बरबरता के बाद अब उन्होंने ऐलान किया है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर प्रतिनिधि भेजे। सरकार की तरफ से बयान आया है कि न तो वह बातचीत के लिए किसी को बुलाने वाली है और न बुलाया, न ही कोई आश्वासन दिया है। यह जरूर हुआ कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज अस्पताल में घायल युवाओं को देखने पहुंच गए, लेकिन दूसरी तरफ इस बरबरा से आहत सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। पहले उन्होंने सरकार केसाथ वार्ता शुरू पर अनशन तोड़ने की घोषणा की थी। दूसरे दिन भी आंदोलन उसी जोश और ताकत के साथ जारी है, जिससे लग रहा है कि युवा अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए अब किसी भी हद तक जाने की कसम खा चुके हैं। 

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!