तेजस्वी का ‘एके-47 मार्च’ या ‘करियर बचाओ यात्रा’
पटना। तेजस्वी के ‘एके-47 मार्च’ ने बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरमाहट पैदा कर दी है। तेजस्वी दरअसल सरकार के खिलाफ जेन-जी का गुस्सा भुनाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने उन पर पलटवार कर दिया है। भाजपा ने कहा यह दरअसल तेजस्वी का ‘करियर बचाओ मार्च’ है।
चुनाव में हार के बाद सड़क पर तेजस्वी
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी के साथ समूचा विपक्ष शांत था लेकिन जेन-जी ने यहां भी विपक्ष को नई ऊर्जा दे दी है। जेन-जी के मुद्दे पर तेजस्वी अपनी सेना को लेकर सड़क पर निकल पड़े। वह पटना में गांधी गांधी मैदान से लोकभवन के लिए विरोध मार्च पर निकल पड़े। उनके सबसे बड़ा मुद्दा सीवान में युवाओं पर एके-47 से फायरिंग था, इसके अलावा पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर वह सम्राट सरकार को घेरने निकले। तेजस्वी के मार्च के ऐलान पर पूरे बिहार से समर्थक पटना पहुंच गए, पटना की सड़कों पर राष्ट्रीय जनता दल के झंडे और तिरंगे के साथ हुजूम दिखा। तेजस्वी ने जेन-जी के बहाने एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया। बीच रास्ते उनको रोका गया तो तेजस्वी ने हुंकार भरी और कहा वह जेल जाने से नहीं डरते। पुलिस और राजग कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, पुलिस ने तेजस्वी समेत तमाम कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
एके-47 लेकर निकली तेजस्वी की सेना
अपनी ताकत दिखाने के साथ बिहार की जनता खासकर जेन-जी को संदेश देने के लिए तेजस्वी के युवा समर्थक खिलौनी एके-47 लेकर निकले। तेजस्वी ने यह संदेश देने की कोशिश की वह पूरी तरह युवाओं के साथ हैं। दरअसल वह एके-47 का मुद्दा ऊपर लेकर चलना चाहते हैं ताकि युवा धे तौर पर उनसे जुड़े, एके-47 से फायरिंग का मुद्दा दिल्ली तक छाया रहा है जिसे बिहार में भुनाने की कोशिश तेजस्वी कर रहे हैं। इस मुद्दे के बहाने तेजस्वी की रणनीति युवाओं को साथ लाने का है, अब वह लगातार युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे और कोशिश करेंगे जहां भी युवा सड़क पर दिखे उसे तुरंत लपक लें। इसके लिए पूरी पार्टी को सक्रिय कर दिया गया है।
जेन-जी से डरी सरकार, विपक्ष मुखर
दिल्ली के बाद रांची से लेकर पटना तक जेन-जी सड़क पर है। दिल्ली से लेकर झारखंड तक सरकारें जेन-जी के आगे झुकी हैं, सम्राट सरकार तो इतना डर गई कि जेन-जी ने जिन नौकरियों के लिए आंदोलन का ऐलान किया कुछ घंटों में ही प्रक्रिया पूरी करके उसकी विज्ञप्ति जारी कर दी गई। जाहिर सी बात है जेन-जी की जो मांगें हैं वह सरकारों से हैं, उनका जो भी गुस्सा है वह सरकारों पर है। विपक्ष जेन-जी की ताकत पहचान चुका है, दिल्ली का मुद्दा राहुल गांधी ने एक तरह से लपक लिया है तो बिहार में तेजस्वी यादव कैसे पीछे रहते। यही कारण है कि जेन-जी को लेकर विपक्ष एकदम से मुखर हो गया है, तेजस्वी यादव अब यह दर्शाने की कोशिश करेंगे कि जेन-जी को उनका समर्थन मिला तो वह और ताकतवर हो गया इसलिए सरकार उनके सामने झुक रही है।
मुद्दा युवाओं का, राजनीति दलों की
चुनावों के दौरान तमाम सारे मुद्दे आते हैं, हर दल अपने हिसाब से रणनीति तैयार करता है। बिहार चुनाव में भी .ही हुआ था, कहीं जातीय समीकरण बैठाए जा रहे थे तो कहीं मुस्लिम वोटों पर नजर थी। महिलाओं के खाते में पैसा डालकर अंतिम समय में एनडीए गठबंधन ने छक्का लगा दिया लेकिन अब बारी जेन-जी की है। वह कुछ पैसों में पटने वाला नहीं है, जेन-जी पना हक मांग रहा है और वह मुखर है। सरकार और विपक्ष उनको अपने तरीके से हैंडल करना चाहते हैं लेकिन पह किसी की पकड़ में नहीं रहा है। राजनीतिक दल खासकर सत्ताधारी दल अभी भी कोशिश कर रहे हैं जेन-जी आरक्षण और अन्य मुद्दों पर बंटे ताकि उनके आंदोलनों की धार कुंद हो और सरकारें मनमानी करती रहें, पर युवा अपने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर कायम रहना चाहता है। देखना होगा आगे राजनीतिक दल जेन-जी को इस्तेमाल कर पाएंगे या वह अपने मुद्दों पर डटा रहेगा।
राहुल की राह पर तेजस्वी
राहुल गांधी भले दिल्ली के जंतर-मंतर तक जेन-जी या कहें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मंच तक भले न गए हों लेकिन जंतर-मंतर के बाहर मुद्दा उठाकर यह जरूर जता दिया कि युवाओं का मुद्दा वह पहले से उठा रहे थे और हमेशा उसके साथ हैं। संसद के बाहर और अंदर जिस मुखरता से राहुल गांधी ने जेन-जी का मुद्दा उठाया और समूचे विपक्ष को जिस तरह इस मुद्दे पर साथ लाए उससे पूरे देश में यह संदेश तो चला गया कि वह हर मौके पर जेन-जी के साथ खड़े हैं। तेजस्वी यादव अब उन्हीं की राह पर निकल पड़े हैं, वह किसी आंदोलन में शामिल होने जेन-जी के मंच तक तो नहीं गए लेकिन उनक मुद्दा लेकर सड़क पर निकल पड़े। तेजस्वी भी राहुल की तरह अपने को युवा नेता के रूप में देखते हैं और संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हर मोर्चे पर वह जेन-जी के साथ खड़े रहेंगे। लोकभवन मार्च के बाद वह भी राहुल गांधी की तरह बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जेन-जी के साथ संवाद के कार्यक्रमों पर मंथन कर रहे हैं।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!