Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश भारत-घाना के बीच दो बड़े MoU, विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.50% हुआ, बढ़ सकती है Loan और EMI की लागत राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद फिर हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से बढ़ा सियासी तनाव चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे-मध्यम कारोबारों को मिलेगा ग्रोथ कैपिटल देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम, ITLA को कैबिनेट की मंजूरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की कूटनीतिक पहल तेज, दोनों देशों के संपर्क में नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में फिलहाल गतिरोध, समझौते की राह हुई मुश्किल सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज पर सुनवाई, Form 6 को लेकर CJI की अहम टिप्पणी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश

घायल पुलिस वालों के परिजन पहुंचे सुप्रीमकोर्ट, कैसे वापस होंगे जेन-जी के मुकदमे

घायल पुलिस वालों के परिजन पहुंचे सुप्रीमकोर्ट, कैसे वापस होंगे जेन-जी के मुकदमे

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। पर्चा लीक पर आंदोलन के दौरान जेन-जी के साथ 100 से अधिक पुलिस वाले भी घायल हुए हैं, इनमें से कई को गंभीर चोटें हैं। जाहिर ने घायल लड़के-लड़कियां किसी के बेटे-बेटियां हैं और इनके प्रति संवेदना है तो यह पुलिस वाले भी किसी के पिता और पति हैं। शुक्रवार को इन पुलिस वालों के परिवार मीडिया के सामने आए और सदन से न्याय मांगा। यही नहीं घायल पुलिस वालों के परिजन सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए हैं, इसके बाद जेन-जी के मुकदमे वापसी में एक और पेंच फंस गया है।

सीजेपी से समझौते में केंद्रीय मंत्रियों ने भले जेन-जी के सारे मुकदमे वापस लेने का ऐलान किया लेकिन इसमें पेंच फंसते ही जा रहे हैं। सार्वजनिक रूप से मुकदने वापसी की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यह नहीं बताया कि इसमें कितने पेंच हैं और सरकार चाहकर भी मुकदमे वापस नहीं ले सकती है। दरअसल मुकदमे वापसी का फैसला तो कोर्ट को करना है, भले सरकार मुकदमे वापसी की अपील करे लेकिन अंतिम मुहर कोर्ट की ही लगेगी और यह मुद्दा उलझता ही जा रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि दर्ज किए गए रे मुकदमो की स्वतंत्र विवेचना जारी रखें। अब तो मुकदमे वापसी का विरोध उन पुलिस वालों के परिजनों ने शुरू कर दिया है जो आदंलोन में घायल हुए हैं। उन्होंने सुप्रीमकोर्ट से मुकदमे वापसी के बजाय पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमे चलाने और सजा की अपील की है। इसके बाद किसी कीमत पर जेन-जी के मुकदमे वापस नहीं हो सकते हैं, जाहिर है सरकार भी कहेगी कि कोर्ट मुकदमे वापस नहीं ले रही तो वह क्या कर सकती है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!