Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट, अब जन्मतिथि का नहीं होगा प्रूफ, UIDAI ने लिया ये फैसला

आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट, अब जन्मतिथि का नहीं होगा प्रूफ, UIDAI ने लिया ये फैसला

UIDAI  ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब आधार को जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा। UIDAI ने यह जानकारी आधार यूजर एजेंसियों और ई-केवाईसी एजेंसियों को भेजे गए आधिकारिक पत्र में दी है। इससे साफ हो गया है कि आधार कार्ड का उपयोग केवल पहचान सत्यापन के लिए किया जाएगा, न कि जन्मतिथि की पुष्टि के लिए।

क्यों नहीं माना जाएगा जन्मतिथि का प्रूफ
UIDAI के अनुसार आधार में दर्ज जन्मतिथि पूरी तरह सत्यापित दस्तावेजों पर आधारित नहीं होती। कई बार यह जानकारी व्यक्ति द्वारा दी गई होती है या अनुमानित होती है। जिन मामलों में सही दस्तावेज नहीं होते, वहां सिस्टम केवल जन्म वर्ष के आधार पर 1 जनवरी को डिफॉल्ट तारीख के रूप में दर्ज कर देता है। इसी वजह से इसे सटीक जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

पहचान के लिए ही मान्य आधार
UIDAI ने साफ किया है कि आधार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करना है। जब कोई व्यक्ति आधार का उपयोग करता है, तो उसकी बायोमेट्रिक जानकारी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह वही व्यक्ति है जिसने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस प्रक्रिया में केवल पहचान की पुष्टि होती है, अन्य विवरणों का सत्यापन नहीं किया जाता।

एजेंसियों को दी गई छूट
UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि अलग-अलग एजेंसियां अपने नियमों के अनुसार तय कर सकती हैं कि आधार का उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाए। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सेवाओं में आधार के इस्तेमाल का फैसला संबंधित विभाग और राज्य सरकारें ही लेंगी।

किन कामों में रहेगा मान्य
आधार कार्ड के सभी रूप-फिजिकल कार्ड, ई-आधार, मास्क्ड आधार और QR कोड-पहचान और पते के प्रमाण के रूप में मान्य रहेंगे। लेकिन अब इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि लोग अन्य वैध दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र या शैक्षणिक प्रमाणपत्र को DOB के लिए इस्तेमाल करें।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर