आजम के 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मुस्लिमों के बीच जौहर यूनिवर्सिटी बनी बड़ा चुनावी मुद्दा
लखनऊ। पहले जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिराने का आदेश और अब यूनिवर्सिटी समेत आजम खां के 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी मुस्लिमों के बीच बड़ा चुनावी मुद्दा बन रहा है। आजम खां भले जेल के अंदर हैं लेकिन सपा आजम और उनकी यूनिवर्सिटी का मुद्दा चुनाव में भुनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है, इसीलिए ईडी के छापे पड़ते ही अखिलेश यादव सक्रिय हुए और छापों के लिए भाजपा को न केवल कटघरे में खड़ा किया बल्कि बड़ा हमला बोल दिया।
आजम और उनकी यूनिवर्सिटी पर नजरें टेढ़ी
उप्र में भाजपा सरकार और योगी के सीएम बनते ही सपा के कद्दावर नेता आजम खां और उनकी यूनिवर्सिटी पर नजरें टेढ़ी हो गई थीं। आजम और उनके परिवार पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज करवा सरकार ने रिकार्ड कायम कर दिया। बीच में कुछ समय छोड़कर लम्बे समय से आजम खां जेल में हैं, परिवार के और लोग भी कई बार जेल गए। सरकार ने उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर कई तरह की कार्रवाई की, कभी सत्रु संपत्ति का मामला तो कभी सरकारी जमीन कब्जाने का मामला चला। कभी अवैध तरीके से जमीन खरीदने तो कभी निजी लोगों से औने-पौने कीमत पर जमीन खरीदने के आरोप लगाकर कार्रवाई की गई। सीएम योगी किसी कीमत पर आजम को छोड़ना नहीं चाहते न कोई नरमी बरतने के मूड में दिख रहे हैं, एक के बाद एक लगातार कोई न कोई कार्रवाई जारी है।
पहले बुलडोजर की धमक, फिर ईडी
सरकार ने जैसे जौहर यूनिवर्सिटी को नेस्तो-ओ-नाबूद करने की ठान ली है। हाल में यूनिवर्सिटी के 40 में 38 भवन गिराने का आदेश रामपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से जारी हुआ था, कहा गया था कि 15 दिन के अंदर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गलत तरीके से बनाए गए ये भवन गिरवा दे नहीं को इनको बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। इसका खूब राजनीतीकरण हुआ, सपा और विपक्ष ने इसे भाजपा की मुस्लिम विरोधी मुहिम बताया तो जंतर-मंतर आंदोलन से जोड़कर सरकार को इसे लेकर युवाओं का विरोधी भी बताया गया। कमिश्नर के यहां से इस आदेश पर स्टे मिला तो बुधवार को ईडी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गई। सुबह-सुबह ईडी की 10 टीमों ने जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम के 10 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसमें आजम खां के कुछ मिलने वाले लोग भी शामिल जहां ईडी की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को सरकारी ठेकों से मिले धन के कथित तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचने की जानकारी मिली है। ED दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
योगी दांव, सीधे हिन्दू-मुसलमान
योगी और अखिलेश यादव हर दांव यूपी 2027-बैटल को ध्यानन में रखकर चल रहे हैं। अखिलेश यादव ने जब से चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाया है, सीएम योगी फ्रंसफुट पर हिन्दू-मुस्लिम वाला दांव खेल रहे हैं। संभल से लेकर रामपुर तक योगी कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जैस-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं योगी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। वह जानते हैं कि चढ़ावा चोरी से हिन्दुओं की आस्था को जो धक्का लगा है उसे ढकने का रास्ता मुसलमानों पर से निकलता हैं। बड़ मुस्लिम चेहरों पर जिनकी कड़ी कार्रवाई होगी हिन्दू उतना भाजपा के करीब आएगा। भाजपा और संघ की तरफ से एक डर भी दिखाया जा रहा है कि अगर सपा सरकार बनी तो मुस्लिम अराजकता करेंगे, इसलिए प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। सीएम योगी की हर कार्रवाई यही इशारा करती है कि वह अब साफ तौर पर हिन्दू-मुस्लिम वाला दांव खेलने जा रहे हैं।
अखिलेश मुद्दा भुनाने मौका नहीं छोड़ रहे
अखिलेश यादव को भी योगी का हिन्दू-मुस्लिम दांव काफी हद तक भाता है, इससे उनके मुस्लिम वोट इकट्ठा होते हैं। भाजपा की तरह सपा मुस्लिमों को भाजपा से डर दिखाती है। इसीलिए मुस्लिमों के हर मुद्दे पर अखिलेश यादव मुखर रहते हैं, आजम खां के यहां छापे पड़ते ही अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। उन्होंने लिखा भाजपा वाले आजम कां के यहां ईडी के छापे डलवा रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की भी कोशिश की। अखिलेश यादव ने आजम के बहाने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। भ्रष्टाचार के 15 मामलों की सूची जारी कर उन्होंने लिखा आजम के बजाय इन अधिकारियों पर कार्रवाई करे सरकार। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का खेल भाजपा ने किया। भाजपा काल में बने एक्सप्रेस वे बदहाल हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा मुस्लिमों को निशाना बना रही है, वह चुनाव में सका जवाब देंगे।
बाहर के बजाय जेल में आजम सपा के लिए मुफीद
आजम खां जब तक जेल में हैं वह सपा के लिए ज्यादा मुफीद हैं। कई मायनों में उनके जेल में रहने से सपा को ज्यादा फायदा है। बाहर आकर वह सपा के लिए कुछ मुस्लिमों को जोड़ सकते हैं लेकिन कुछ मुस्लिम नेताओं से ही उनके मतभेद भी हैं, वह जेल में रहते हैं तो मुस्लिमों के बीच उनके उत्पीड़न का संदेश जाता है जिसका सीधा फायदा सपा को मिलता है। इसके अलावा आजम बाहर रहते तो अलग गठजोड़ की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं, उनके कई समर्थकों ने भी बुरे वक्त पर साथ न देने के आरोप अखिलेश और सपा पर लगाए हैं, लेकिन आजम जेल में रहते हैं और अखिलेश यादव केवल बयानों के माध्यम से उनका साथ देते रहते हैं तो भी मुस्लिमों के बीच अच्छा मैसेज जाता है। अखिलेश आजम पर सरकार के हर हमले का करारा जवाब देते हैं जिससे मुस्लिमों में उनके हितैसी होने का मैसेज जाता है और यही अखिलेश कि लिए सबसे मुफीद है।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!