अखिलेश का पीडीए +, कितना होगा कामयाब लखनऊ, न्यूज प्लस
अखिलेश का पीडीए +, कितना होगा कामयाब
लखनऊ। कट्टर हिन्दुत्व और साफ्ट हिन्दुत्व के एजेंडे बीच अखिलेश यादव ने पीडीए प्लस का नया दावं खेला है। भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी को भुनाने के लिए अखिलेश यादव पीडीए को पीडीएबी बनाने की तरफ बढ़ गए हैं, वह अपने पीडीए के साथ ब्राह्मण जोड़ने की कोशिश करते साफ नजर आ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने छोटे लोहिया यानी जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बड़ा आयोजन यूं ही नहीं प्लान किया। जनेश्वर मिश्र को नमन के पीछे उनकी सीधी प्लानिंग ब्राह्मणों को अपने साथ लाने की है। अखिलेश यादव ने वैसे तो जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े आयोजन की प्लानिंग की थी, इसकी जिम्मेदारी भी उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा के दूसरे ब्राह्मण नेताओं को सौंपी थी। इन नेताओं से कार्यक्रम में बड़े ब्राह्मण चेहरों को लाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन भाजपा ने उनकी मंशा भांप ली और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पार्क में आयोजन की अनुमति नहीं दी। सरकार यानी प्रशासन की ओर से बताया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और पुलिस वहां व्यस्त ही इसलिए पार्क में किसी बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
अखिलेश याद को शायद पहले से इसका आभास था इसलिए उन्होंने पार्क में छोटे लोहिया को माल्यार्पण और फिर सपा मुख्यालय में बड़ आयोजन की अपना बी प्लान बना रखा था। जैसे ही प्रशासन की तरफ से आयोजन की अनुमति से मना किया गया सपा ने आयोजन में बुलाए गए लोगों को इसकी जानकारी देकर सपा कार्यालय पहुंचने का अनुरोध शुरू कर दिया।
छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले जनेश्वर मिश्रा प्रदेश में ब्राह्मणों के बड़े नेता थे और सपा का ब्राह्मण चेहरा भी थे। अखिलेश यादव ने अपने ही नेता के नाम को भुनाना ज्यादा अच्छा समझा इसलिए पिछले सालों से इस बार बड़े आयोजन की प्लानिंग कर ब्राह्मणों को मैसेज देने की कोशिश की सपा में ब्राह्मणों की बहुत इज्जत है। यूजीसी के बाद ब्राह्मण भाजपा से नाराज हैं, खासकर यूपी में भाजपा ब्राह्मण-क्षत्रिय में बंटी दिख रही है। गाहे-बगाहे पार्टी के अंदर से ऐसे संकेत भी मिलते रहते हैं। सीएम और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच तल्खी कई बार सामने आती है। माना जाता है कि ब्रजेश पाठक को दिल्ली से आशीर्वाद मिला है इसलिए वह ज्यादा मुखर नजर आते हैं।
कई ऐसे मौके आए हैं जब भाजपा के ब्राह्मण नेता पार्टी में असहज नजर आए हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला को ही एक मामले में थाने के बाहर धरने पर बैठना पड़ा था, तब सामने पार्टी के ही सांसद देवेन्द्र सिंह भोले थे। दोनों के बीच ब्राहम्ण-क्षत्रिय वाली पारम्परिक लड़ाई है। धरने के बीच प्रतिभा शुक्लां के पति और पूर्व सांसद अनिल वारसी शुक्ला ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को फोन कर पीड़ा बतानी चाही लेकिन उधर से कोई मदद न मिलने पर वारसी ने खरी-खोटी सुनाई थी। सार्वजनिक रूप से वारसी ने कहा था कि पार्टी में ब्राह्मणों की जो दुर्दशा हो रही है, उसके लिए बड़े ब्राह्मण नेता भी जिम्मेदार हैं और चुनाव में इसका नुकसान झोलना पड़ेगा। इसके बाद एक घटना तब देखने को मिली जब पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही भाजपा के तमाम ब्राह्मण विधायकों ने अपनी एक बैठक की, इस बैठक में पार्टी के अंदर ब्राह्मणों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक की जानकारी बाहर आते ही प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में शामिल सभी विधायकों को नोटिस जारी कर दिया। सभी से गुटीय बैठक पर जवाब मांगा गया और हिदायत दी गई कि इस तरह जातीय बैठकों से पार्टी की छवि खराब होती है, आइंदा इसका ख्याल रखा जाए। इससे भी ब्राह्मणों में खासा आक्रोश देखा गया। भाजपा के अंदर इसी खींचतान का फायदा उठाकर अखिलेश यादव बैटल-2027 फतेह करना चाहते हैं।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!