Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 500 से ज्यादा कॉलेजों के युवा लेंगे हिस्सा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, 15 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम भारत में HPV वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी उपलब्धि, 9 महीने से पहले लगीं 1 करोड़ से ज्यादा डोज भारत-जापान की दोस्ती को नई रणनीतिक धार: टोक्यो में 2+2 वार्ता, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कई अहम फैसले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति पर मंथन: अमित शाह ने NIA की दो दिवसीय एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- युवाओं को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, 20 नवंबर को होगा लोकार्पण भारत की पवन ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, 2036 तक 156 GW क्षमता का लक्ष्य; दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत भारतीय नौसेना के 50 साल पूरे, सुपर कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक का सफर; हिंद महासागर की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका देश में खेलों की नई तस्वीर तैयार करेगी केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स लीग को बढ़ावा देने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी गठित

शुभेंदु के पीए हत्याकांड में बड़ा एक्शन, यूपी से दबोचा गया मुख्य आरोपी, अब आगे क्या ?

शुभेंदु के पीए हत्याकांड में बड़ा एक्शन, यूपी से दबोचा गया मुख्य आरोपी, अब आगे क्या ?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बलिया निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 6 मई को हुई सनसनीखेज हत्या की जांच के दौरान की गई। हमलावरों ने कार रुकवाकर फायरिंग की थी, जिसमें चंद्रनाथ रथ को तीन गोलियां लगी थीं।

हरिद्वार से लौटते वक्त गिरफ्तारी

सीबीआई को पहले से सूचना मिली थी कि आरोपी राजकुमार सिंह हरिद्वार से लौट रहा है। इसके बाद टीम ने मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर घेराबंदी की। सोमवार सुबह जैसे ही वह वहां पहुंचा, सीबीआई अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए 24 घंटे की रिमांड भी हासिल की गई।

पिता को फोन से मिली खबर

राजकुमार के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6:45 बजे सीबीआई अधिकारियों का फोन आया था। अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिवार के अनुसार, वह तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकला था। इससे पहले कुछ लोग सिविल ड्रेस में घर आए थे और राजकुमार की तस्वीर व मोबाइल की जानकारी लेकर गए थे।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में पता चला कि बलिया के रत्तोपुर गांव निवासी राजकुमार स्नातक प्रथम वर्ष तक पढ़ा था, लेकिन पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मुंबई में क्रेन हेल्पर का काम करता था और हाल में विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। तीन साल पहले गांव में मारपीट के एक मामले में उस पर हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज हुआ था और वह जेल जा चुका था।

राज सिंह से जुड़ेगा कनेक्शन

इस मामले में इससे पहले 10 मई को बलिया के ही राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया था। वह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता था। अब जांच एजेंसी दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है ताकि हत्या की साजिश और बाकी शामिल लोगों के नाम सामने आ सकें।

जांच के अगले चरण पर नजर

सीबीआई अब इस पूरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब सबकी नजर जांच के अगले खुलासों पर टिकी हुई है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर